SML ISUZU में महिंद्रा खरीद सकती है हिस्सा, प्रमोटर सुमितोमो की होल्डिंग खरीदने के लिए बातचीत जारी - सूत्र

जापानी कंपनी Sumitomo ही SML ISUZU की प्रोमोटर है। Sumitomo कम मुनाफे वाले कारोबार से निकलना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव पर M&M का बोर्ड इस हफ्ते विचार कर सकता है। इस डील के लिए 1400-1500 रुपए प्रति शेयर का वैल्युएशन संभव है। इस डील से ट्र्रक और बस सेगमेंट में M&M का विस्तार मुमकिन है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
SML ISUZU के शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो इसमें SUMITOMO की 44 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, ISUZU की हिस्सेदारी 15 फीसदी है। यानी कंपनी के प्रोमोटर Sumitomo की 44 फीसदी हिस्सेदारी है

SML ISUZU में M&M हिस्सा खरीद सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत जारी है। इससुपर एक्सक्लूसिव खबर की पूरी डिटेल्स देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि SML ISUZU में M&M की शॉपिंग पर बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबित M&M की SML ISUZU में हिस्सा खरीदने की योजना है। M&M, SML ISUZU में प्रोमोटर का पूरा हिस्सा खरीद सकती है। प्रोमोटर का पूरा हिस्सा खरीदने को लेकर बातचीत जारी है।

सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव पर M&M का बोर्ड इस हफ्ते विचार कर सकता है। इस डील के लिए 1400-1500 रुपए प्रति शेयर का वैल्युएशन संभव है। इस डील से ट्र्रक और बस सेगमेंट में M&M का विस्तार मुमकिन है। इस खबर पर SML ISUZU की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

SUMITOMO की रणनीति


बता दें कि जापानी कंपनी Sumitomo ही SML ISUZU की प्रोमोटर है। Sumitomo कम मुनाफे वाले कारोबार से निकलना चाहती है। कंपनी हिस्सा बिक्री के जरिए रिसोर्स की रिकवरी करना चाहती है।

मार्च में आई जोर तेजी के दम पर भारत टॉप 10 ग्लोबल बाजारों में रहा सबसे आगे, अमेरिका को लगा झटका

M&M का विस्तार पर जोर

दूसरी तरफ M&M का जोर कारोबार विस्तार पर है। कंपनी की ट्र्रक और बस कारोबार की रीस्ट्रक्चरिंग की योजना है। M&M का ट्र्रक और बस कारोबार को बढ़ाने का इरादा है। कंपनीट्र्रक और बस कारोबार के विस्तार के लिए निवेश पर फोकस कर रही है। कंपनी का LCV में मार्केट शेयर 51 फीसदी है।

SML ISUZU में शेयरहोल्डिंग

SML ISUZU के शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो इसमें SUMITOMO की 44 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, ISUZU की हिस्सेदारी 15 फीसदी है। यानी कंपनी के प्रोमोटर Sumitomo की 44 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, ISUZU के पास नॉन-प्रोमोटर के तौर पर 15 फीसदी हिस्सा है। ISUZU छोटे और कम मुनाफे वाले बिजनेस से निकलना चाहती है।

 

7 कंपनियों का 3 महीने का लॉक-इन पीरियड हुआ खत्म, ट्रेडिंग के लिए करीब 20 करोड़ अतिरिक्त शेयर उपलब्ध

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।