SML ISUZU में M&M हिस्सा खरीद सकती है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत जारी है। इससुपर एक्सक्लूसिव खबर की पूरी डिटेल्स देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि SML ISUZU में M&M की शॉपिंग पर बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबित M&M की SML ISUZU में हिस्सा खरीदने की योजना है। M&M, SML ISUZU में प्रोमोटर का पूरा हिस्सा खरीद सकती है। प्रोमोटर का पूरा हिस्सा खरीदने को लेकर बातचीत जारी है।
