15% टूटने के बाद Mamaearth के Honasa की शानदार रिकवरी, लेकिन अब भी इश्यू प्राइस के नीचे शेयर

Mamaearth Share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) के शेयरों को लेकर निवेशकों का रुझान अभी तक पॉजिटिव नहीं हो रहा है। महज चार कारोबारी दिन में इसमें निवेशकों के 1300 करोड़ रुपये से अधिक साफ हो गए। हालांकि फिर इसने तेज रिकवरी की लेकिन अभी भी यह इश्यू प्राइस के नीचे ही है

अपडेटेड Nov 10, 2023 पर 4:21 PM
Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer के 1700 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 324 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे और बीएसई पर इसी भाव पर शेयरों की एंट्री भी हुई थी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mamaearth Share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) के शेयरों को लेकर निवेशकों का रुझान अभी तक पॉजिटिव नहीं हो रहा है। इसके शेयर आज करीब 15 फीसदी टूटकर नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। वहीं 324 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले यह 21 फीसदी नीचे आ गया। महज चार कारोबारी दिन में इसमें निवेशकों के 1300 करोड़ रुपये से अधिक साफ हो गए। हालांकि फिर इसने रिकवरी की और 5.74 फीसदी की बढ़त के साथ 319.50 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 15 फीसदी से अधिक टूटकर 256.10 रुपये तक आ गया था और करीब 9 फीसदी की बढ़त के साथ 329 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा था।

    Honasa Consumer IPO से दूर रहने की सलाह दी थी ब्रोकरेज ने

    कुछ एनालिस्ट्स ने होनासा कंज्यूमर के आईपीओ से दूर रहने की सलाह दी थी और इसकी वजह एग्रेसिव प्राइसिंग यानी हाई आईपीओ प्राइस थी। देश की डीटीसी बीपीसी सेक्टर में मामाअर्थ महज छह साल में ही बुलंदियों पर पहुंच गई जिसके दम पर होनासा ने अपने ब्रांड को काफी मजबूत किया है। 70 फीसदी से अधिक के मजबूत ग्रॉस मार्जिन और एसेट-लाइट मॉडल के दम पर कंपनी ने पिछले पांच साल में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। हालांकि इसकी अर्निंग ग्रोथ के टिकाऊपन और बॉटम लाइन की मजबूती को लेकर चिंता बनी हुई है।


    बीपी वेल्थ के नोट के मुताबिक वित्त वर्ष 24 के EPS के हिसाब से इसका आईपीओ 97 गुने भाव पर था जो बहुत महंगा था। इसके चलते ब्रोकरेज ने इसे अवायड रेटिंग दी थी और कहा था कि अगर कंपनी के मुनाफा कमाने की क्षमता में लगातार और टिकाऊ सुधार दिखता है तो इसे फिर से रिव्यू किया जाएगा।

    Mamaearth IPO Listing: फ्लैट एंट्री ने किया निराश, आईपीओ को मिला था मिला-जुला रिस्पांस

    Mamaearth की वित्तीय सेहत कैसी है

    होनासा कंज्यूमर के 1700 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 324 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे और बीएसई पर इसी भाव पर शेयरों की एंट्री भी हुई। लिस्टिंग के दिन यानी 7 नवंबर को यह बीएसई पर 337.15 रुपये पर बंद हुआ था। अभी भी यह इश्यू प्राइस से नीचे ही है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में इसे 150.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था जबकि वित्त वर्ष 2022 में इसे 14.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। वॉल्यूम ग्रोथ भी सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 में 143.3 फीसदी से गिरकर 68.23 फीसदी पर आ गई जबकि वित्त वर्ष 2021 में यह आंकड़ा 298.42 फीसदी पर था। हालांकि इस दौरान यानी वित्त वर्ष 2021-वित्त वर्ष 2023 में ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना 80.14 फीसदी चक्रवृद्धि दर से बढ़ा।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।