Get App

15% टूटने के बाद Mamaearth के Honasa की शानदार रिकवरी, लेकिन अब भी इश्यू प्राइस के नीचे शेयर

Mamaearth Share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) के शेयरों को लेकर निवेशकों का रुझान अभी तक पॉजिटिव नहीं हो रहा है। महज चार कारोबारी दिन में इसमें निवेशकों के 1300 करोड़ रुपये से अधिक साफ हो गए। हालांकि फिर इसने तेज रिकवरी की लेकिन अभी भी यह इश्यू प्राइस के नीचे ही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 10, 2023 पर 4:21 PM
15% टूटने के बाद Mamaearth के Honasa की शानदार रिकवरी, लेकिन अब भी इश्यू प्राइस के नीचे शेयर
Mamaearth की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer के 1700 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 324 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे और बीएसई पर इसी भाव पर शेयरों की एंट्री भी हुई थी।

Mamaearth Share Price: मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर (Honasa Consumer) के शेयरों को लेकर निवेशकों का रुझान अभी तक पॉजिटिव नहीं हो रहा है। इसके शेयर आज करीब 15 फीसदी टूटकर नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गए। वहीं 324 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले यह 21 फीसदी नीचे आ गया। महज चार कारोबारी दिन में इसमें निवेशकों के 1300 करोड़ रुपये से अधिक साफ हो गए। हालांकि फिर इसने रिकवरी की और 5.74 फीसदी की बढ़त के साथ 319.50 रुपये पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 15 फीसदी से अधिक टूटकर 256.10 रुपये तक आ गया था और करीब 9 फीसदी की बढ़त के साथ 329 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंचा था।

Honasa Consumer IPO से दूर रहने की सलाह दी थी ब्रोकरेज ने

कुछ एनालिस्ट्स ने होनासा कंज्यूमर के आईपीओ से दूर रहने की सलाह दी थी और इसकी वजह एग्रेसिव प्राइसिंग यानी हाई आईपीओ प्राइस थी। देश की डीटीसी बीपीसी सेक्टर में मामाअर्थ महज छह साल में ही बुलंदियों पर पहुंच गई जिसके दम पर होनासा ने अपने ब्रांड को काफी मजबूत किया है। 70 फीसदी से अधिक के मजबूत ग्रॉस मार्जिन और एसेट-लाइट मॉडल के दम पर कंपनी ने पिछले पांच साल में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। हालांकि इसकी अर्निंग ग्रोथ के टिकाऊपन और बॉटम लाइन की मजबूती को लेकर चिंता बनी हुई है।

बीपी वेल्थ के नोट के मुताबिक वित्त वर्ष 24 के EPS के हिसाब से इसका आईपीओ 97 गुने भाव पर था जो बहुत महंगा था। इसके चलते ब्रोकरेज ने इसे अवायड रेटिंग दी थी और कहा था कि अगर कंपनी के मुनाफा कमाने की क्षमता में लगातार और टिकाऊ सुधार दिखता है तो इसे फिर से रिव्यू किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें