Man Industries Share: पाइप कंपनी का स्टॉक 19% उछला, ऑर्डर बुक ₹4100 करोड़ के पार पहुंची

Man Industries Share: पाइप कंपनी के शेयर में इंट्राडे 19% से ज्यादा की तेजी आई। ₹600 करोड़ के नए ऑर्डर से अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक ₹4,100 करोड़ पहुंच गई। मजबूत तिमाही नतीजों और सऊदी अरब में बढ़ती क्षमता के बीच स्टॉक निवेशकों के फोकस में है।

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 6 महीने में मैन इंडस्ट्रीज का स्टॉक 118.87% का रिटर्न दे चुका है।

Man Industries Share: पाइप बनाने वाली Man Industries के शेयरों में गुरुवार को इंट्राडे में 19% से ज्यादा की तेजी आई। हालांकि, मुनाफावसूली के बाद आखिर में स्टॉक 10.91% की बढ़त के साथ ₹879 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 118.87% का रिटर्न दे चुका है। कंपनी ने बताया कि उसे घरेलू और विदेशी ग्राहकों से करीब ₹600 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।

ये ऑर्डर अलग-अलग तरह के पाइप की सप्लाई के हैं। कंपनी इन्हें अगले 6 से 9 महीने में पूरा करेगी। नए ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी का कुल अनएक्जीक्यूटेड ऑर्डर बुक करीब ₹4,100 करोड़ हो गया है।

पहले भी मिले थे ₹1,000 करोड़ के ऑर्डर


कंपनी के कारोबार में पहले से तेजी बनी हुई है। जून में Man Industries और इसकी सऊदी अरब की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी National Pipe Company Ltd. को कुल ₹1,000 करोड़ के ऑर्डर मिले थे।

इसमें करीब ₹300 करोड़ के ऑर्डर Man Industries को मिले थे। वहीं, ₹700 करोड़ के ऑर्डर National Pipe Company को मिले थे। इन ऑर्डर्स को भी 6 से 9 महीने में पूरा किया जाना है।

FY27 की शुरुआत मजबूत

मैन इंडस्ट्रीज ने FY27 की शुरुआत भी मजबूत नतीजों के साथ की है। Q1FY27 में कंपनी का स्टैंडअलोन PAT अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा। वहीं, कंसॉलिडेटेड EBITDA भी रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू 37.7% बढ़कर ₹1,065 करोड़ हो गया। यह पांच तिमाहियों में सबसे तेज सालाना ग्रोथ है। EBITDA 92.6% बढ़कर ₹155 करोड़ रहा। वहीं, PAT दोगुने से ज्यादा बढ़कर ₹61 करोड़ हो गया।

कारोबार में बढ़ रही पकड़

कमाई में सुधार से कंपनी के कारोबार में मजबूत तेजी दिखती है। कंपनी भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

Man Industries बड़े डायमीटर वाले कार्बन स्टील लाइन पाइप और कोटिंग सिस्टम बनाती है। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से ऑयल और गैस सेक्टर में होता है।

सऊदी अरब पर भी फोकस

मैन इंडस्ट्रीज की ग्रोथ रणनीति में सऊदी अरब भी अहम है। Man Industries ने मई में National Pipe Company में 100% हिस्सेदारी करीब ₹1,000 करोड़ में खरीदी थी।

इस अधिग्रहण से कंपनी को सऊदी अरब में सालाना 4.30 लाख टन पाइप बनाने की क्षमता मिली है। अब नए ऑर्डर्स के साथ कंपनी के पास आगे के महीनों के लिए बड़ा ऑर्डर बुक है।

ग्रेफाइट इंडिया का शेयर बीते एक साल में 59% भागा, खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।