शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (Man Infraconstruction Limited) ने 29 दिसंबर को मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक बिल्डिंग के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ऐलान किया। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं। कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट की सेल कंस्ट्रक्शन क्षमता 50,000 स्क्वायर फीट है और इससे 500 करोड़ रुपये के टॉपलाइन रेवेन्यू की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि प्रोजेक्ट का प्लॉट साइज 35,000 स्क्वायर फीट है और इसमें लक्जरी अपार्टमेंट होंगे। कंपनी ने 2024 के मध्य में परियोजना को शुरू करने का लक्ष्य रखा है।
MICL इस प्रोजेक्ट को अपनी एक सहयोगी कंपनी के जरिए रिडेवलपमेंट कर रही है। इसमें इसकी 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के 29 दिसंबर के बयान के अनुसार, रिडेवलपमेंट में पाली हिल, बांद्रा (वेस्ट), मुंबई, महाराष्ट्र में कन्या को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी शामिल है।
आमिर खान का बांद्रा के पाली हिल के विर्गो सोसाइटी में घर है और रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के रिहैब कंपोनेंट के तौर पर वह भी एक अपार्टमेंट के लिए एलिजिबल होंगे। इस खबर के बाद मैन इंफ्रा के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर करीब 4% बढ़कर 215.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान तो यह शेयर करीब 7% तक उछल गया था।
MICL ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मनन शाह ने मनीकंट्रोल को बताया, "हमें सोसायटी से लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। अब हम डेवलपमेंट एग्रीमेंट पर साइन होने के बाद रेरा में रजिस्ट्रेशन कराने सहित दूसरी प्रक्रियाओं की ओर आगे बढ़ेंगे।" उन्होंने कहा, 'रीडेवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के सेल कंपोनेंट में उबर लग्जरी सेगमेंट में सी-व्यू 4 और 5 बीएचके अपार्टमेंट्स होंगे।
शाह ने कहा, 'इन अपार्टमेंट्स की अनुमानित कीमत 18 करोड़ रुपये हो सकती है। कुछ इन्वेंट्री 100 करोड़ रुपये से ऊपर भी जा सकती है। हम 1.25 लाख रुपये प्रति स्क्वायर फीट के कीमत की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, हमने अभी तक कीमतों को अंतिम रूप नहीं दिया है और यह सिर्फ सांकेतिक मूल्य है।"
टोनी पाली हिल, मुंबई के बांद्रा इलाके में एक छोटी सी जगह है। बॉलीवुड सितारों को यह पसंदीदा इलाका है। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले दिलीप कुमार इसी इलाके में रहते थे। दिलीप कुमार का बंगला 2,000 स्क्वायर मीटर के प्लॉट में है, जिसे हाल ही में रिडेवलपमेंट के लिए भेजा गया था। दिलीप कुमार दशकों तक इस बंगले के मालिक रहे, और यहीं से उन्होंने देवदास, नया दौर और कई सुपरहिट फिल्में दीं।