Get App

आमिर खान के पाली हिल बिल्डिंग को तोड़कर लग्जरी फ्लैट्स बनाएगी यह कंपनी, खबर से 4% उछला शेयर

शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (Man Infraconstruction Limited) ने 29 दिसंबर को मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक बिल्डिंग के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ऐलान किया। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 30, 2023 पर 4:45 PM
आमिर खान के पाली हिल बिल्डिंग को तोड़कर लग्जरी फ्लैट्स बनाएगी यह कंपनी, खबर से 4% उछला शेयर
आमिर खान का बांद्रा के पाली हिल के विर्गो सोसाइटी में घर है

शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (Man Infraconstruction Limited) ने 29 दिसंबर को मुंबई के बांद्रा के पाली हिल इलाके में एक बिल्डिंग के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का ऐलान किया। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं। कंपनी के मुताबिक, प्रोजेक्ट की सेल कंस्ट्रक्शन क्षमता 50,000 स्क्वायर फीट है और इससे 500 करोड़ रुपये के टॉपलाइन रेवेन्यू की उम्मीद है। कंपनी ने कहा कि प्रोजेक्ट का प्लॉट साइज 35,000 स्क्वायर फीट है और इसमें लक्जरी अपार्टमेंट होंगे। कंपनी ने 2024 के मध्य में परियोजना को शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

MICL इस प्रोजेक्ट को अपनी एक सहयोगी कंपनी के जरिए रिडेवलपमेंट कर रही है। इसमें इसकी 34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी के 29 दिसंबर के बयान के अनुसार, रिडेवलपमेंट में पाली हिल, बांद्रा (वेस्ट), मुंबई, महाराष्ट्र में कन्या को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के स्वामित्व वाली प्रॉपर्टी शामिल है।

आमिर खान का बांद्रा के पाली हिल के विर्गो सोसाइटी में घर है और रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के रिहैब कंपोनेंट के तौर पर वह भी एक अपार्टमेंट के लिए एलिजिबल होंगे। इस खबर के बाद मैन इंफ्रा के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर करीब 4% बढ़कर 215.95 रुपये के भाव पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान तो यह शेयर करीब 7% तक उछल गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें