3 साल में 136% रिटर्न, एडिबल ऑयल रिफाइनरी और पैकेजिंग यूनिट के अधिग्रहण का है प्लान

पिछले एक महीने में मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइज (Mangalam Global Enterprise) के शेयरों ने फ्लैट प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 26 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा, पिछले तीन सालों से अधिक समय में इसके निवेशकों को 119 फीसदी का मुनाफा हुआ है

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइज लिमिटेड ने एडिबल ऑयल रिफाइनरी और पैकेजिंग यूनिट के अधिग्रहण का फैसला किया है।

एडिबल ऑयल और फूड ग्रेन का बिजनेस करने वाली कंपनी मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइज लिमिटेड ने एडिबल ऑयल रिफाइनरी और पैकेजिंग यूनिट के अधिग्रहण का फैसला किया है। यह कंपनी कैस्टर ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, सोयाबीन तेल और इससे जुड़े प्रोडक्ट बनाती है। आज 25 जून को कंपनी के शेयरों में 3.16 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक NSE पर 21.22 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 349.66 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 26.14 रुपये और 52-वीक लो 12.52 रुपये है।

Mangalam Global के अधिग्रहण से जुड़ी डिटेल

मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइज ने श्री गुरुकृपा ऑयल एंड फूड्स से प्लांट, मशीनरी और बिल्डिंग खरीदने के लिए समझौता किया है। यह प्लांट मेहसाणा, गुजरात में 19833 स्क्वायर यार्ड में स्थित है। यह एग्रीमेंट 10.87 करोड़ रुपये में हुई है, जिसमें एडिबल ऑयल की रिफाइनरी और पैकेजिंग यूनिट भी शामिल है। इसमें ऑयल सीड क्रशिंग प्लांट भी है जिसमें रोजाना 20 मीट्रिक टन ऑयल सीड की क्रशिंग की जा सकती है।


एडिबल ऑयल रिफाइनरी और पैकिंग यूनिट की क्षमता लगभग 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी। इसके अलावा, ऑयल सीड क्रशिंग प्लांट की क्षमता 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। मेहसाणा प्लांट का अधिग्रहण आय बढ़ाने वाला है क्योंकि इससे वॉल्यूम बढ़ेगा और मार्जिन में सुधार करने में मदद मिलेगी।

कैसे रहे Mangalam Global के तिमाही नतीजे

मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइज का रेवेन्यू पिछले वर्ष की इसी अवधि से 63.1 फीसदी बढ़कर 2023-2024 की चौथी तिमाही में ₹545.50 करोड़ हो गया। इसके अलावा, कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले वर्ष की इसी अवधि से 52.79 फीसदी बढ़कर 2023-2024 की चौथी तिमाही में ₹11.78 करोड़ हो गया। इसके अलावा, कंपनी का नेट प्रॉफिट मार्जिन पिछले साल की समान अवधि से -6.32 फीसदी गिरकर 2023-2024 की चौथी तिमाही में 2.16 फीसदी रह गया।

कैसा रहा है Mangalam Global के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में मंगलम ग्लोबल एंटरप्राइज के शेयरों ने फ्लैट प्रदर्शन किया है। हालांकि, पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 26 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसके अलावा, पिछले तीन सालों में इसके निवेशकों को 136 फीसदी का मुनाफा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।