Get App

Mangalam Worldwide Stock Split: एक शेयर के हो जाएंगे 10 टुकड़े, रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई

Mangalam Worldwide Stock Split: मंगलम वर्ल्डवाइड गुजरात की कंपनी है। यह स्टेनलेस स्टील के बिलेट, इनगॉट, फ्लैट बार, राउंड बार, ब्राइट बार के साथ-साथ सीमलेस पाइप और ट्यूब, हीट एक्सचेंजर ट्यूब और U-ट्यूब भी बनाती है

Ritika Singhअपडेटेड Jun 28, 2026 पर 11:00 AM
Mangalam Worldwide Stock Split: एक शेयर के हो जाएंगे 10 टुकड़े, रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई
स्टेनलेस स्टील सेक्टर की कंपनी मंगलम वर्ल्डवाइड लिमिटेड का स्टॉक स्प्लिट होने वाला है। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में टूट जाएगा।

रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके स्टॉक स्प्लिट हो जाएंगे।

स्टॉक स्प्लिट की घोषणा मई महीने में की गई थी। मंगलम वर्ल्डवाइड गुजरात की कंपनी है। इसके कामकाज में स्क्रैप को पिघलाने से लेकर सीमलेस पाइप और ट्यूब बनाने तक के काम शामिल हैं।

कंपनी स्टेनलेस स्टील के बिलेट, इनगॉट, फ्लैट बार, राउंड बार, ब्राइट बार के साथ-साथ सीमलेस पाइप और ट्यूब, हीट एक्सचेंजर ट्यूब और U-ट्यूब भी बनाती है।

मंगलम वर्ल्डवाइड के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 370.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें