Get App

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 24 और 22 कैरेट का भाव गिरा

Gold Price Today: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 3700 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड 3400 रुपये तक ​सस्ता हुआ। बीते सप्ताह चांदी 20000 रुपये सस्ती हुई

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Nov 02, 2026 पर 7:29 AM
Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना फिसला, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक 24 और 22 कैरेट का भाव गिरा
सोने का वैश्विक भाव बीते सप्ताह 2.9 प्रतिशत नीचे आया।

देश में नए सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट है। 2 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 138870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना फिसला है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 3700 रुपये तक और 22 कैरेट गोल्ड 3400 रुपये तक ​सस्ता हुआ।

घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी सोना लगातार गिर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,880.97 डॉलर प्रति औंस पर है। सोने का वैश्विक भाव बीते सप्ताह 2.9 प्रतिशत नीचे आया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेशकों को फिलहाल सावधानी बरतनी चाहिए।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 127440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें