Manika Plastech IPO Listing: आईपीओ को 29 गुना से अधिक रिस्पांस के बाद मणिका प्लास्टेक के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ के तहत ₹43 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹43.00 और NSE पर ₹43.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नही मिला। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर फिसल गए। टूटकर BSE पर यह ₹40.86 के लोअर सर्किट पर आ गया। लोअर सर्किट पर खरीदारी से यह संभला और ₹43.10 के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। दिन के आखिरी में बीएसई पर यह ₹43.00 (Manika Plastech Share Price) पर बंद हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक न फायदे में हैं और न घाटे में।
