Mankind Pharma Share Price: लिस्टिंग के दो दिन बाद तगड़ी चोट, इस कारण 5% से अधिक टूट गए शेयर

Mankind Pharma Share Price: मार्केट में शानदार एंट्री के दो दिन बाद कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बनाने वाली दिग्गज कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के शेयर आज धड़ाम हो गए। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में पांच फीसदी से अधिक फिसल गए जबकि एक दिन पहले आईपीओ निवेशकों की पूंजी 32 फीसदी से अधिक बढ़ चुकी थी। इस कारण आज शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा

अपडेटेड May 11, 2023 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mankind Pharma Share Price: कॉन्डोम और प्रेग्नेंसी किट बनाने वाली दिग्गज कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के शेयरों की मंगलवार को मार्केट में शानदार एंट्री हुई थी। आज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसके दिल्ली स्थित ऑफिस पर छापा मारा जिसके चलते शेयर धड़ाम हो गए और भाव 5 फीसदी से अधिक फिसलकर बीएसई पर 1306 रुपये पर आ गए। हालांकि भाव में धीरे-धीरे रिकवरी दिखी और यह महज 0.16 फीसदी की कमजोरी के साथ 1379.65 रुपये पर बंद हुआ। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को 1080 रुपये के भाव पर जारी हुए थे और 20 फीसदी के शानदार लिस्टिंग गेन के बाद यह अगले दिन बुधवार को 1431 रुपये पर पहुंच गया था यानी कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी 32 फीसदी से अधिक बढ़ गई। हालांकि अब इस रिकॉर्ड हाई से यह 4 फीसदी से भी ज्यादा नीचे आ चुका है।

    Mankind Pharma IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

    मैनकाइंड फार्मा के 4326 करोड़ रुपये के ऑफर फॉर सेल इश्यू को शानदार रिस्पांस मिला था। खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.92 फीसदी ही भरा था लेकिन क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के दम पर यह 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी का हिस्सा 49.16 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 3.80 गुना सब्सक्राइब हुआ था।


    Multibagger Stocks: इस होटल कंपनी ने तीन साल में चार गुना बढ़ा दिया पैसा, अब मुनाफे के लिए कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?

    ब्रोकरेज का क्या है रुझान

    ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी रिसर्च ने इसकी कवरेज शुरू की है और 1400 रुपये के टारगेट प्राइस पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है यानी कि यह एक बार 1400 का लेवल पार कर सकता है। ब्रोकरेज के मुताबिक क्रोनिक सेगमेंट में इसकी ग्रोथ क्षमता मार्जिन और नेट प्रॉफिट में तेजी से इजाफा कर सकती है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023 में 22 फीसदी मार्जिन और 1300 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 28 फीसदी और 2800 करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। एक और ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1584 रुपये का दिया है। यह टारगेट इश्यू प्राइस से करीब 47 फीसदी अपसाइड है। ब्रोकरेज के मुताबिक मेट्रो और टियर-1 शहरों में ग्रोथ की काफी गुंजाइश है और अगले तीन साल में इसका कारोबार 13 फीसदी के सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।