Mannpuram Finance Share Price: बेन कैपिटल से डील के बाद 236 रुपए तक जा सकता है मणप्पुरम फाइनेंस - मॉर्गन स्टैनली

Mannpuram Finance news : CLSA ने मणप्पुरम फाइनेंस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 270 रुपए का लक्ष्य दिया है। वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने इसे इक्वलवेट रेटिंग देते हुए 180 रुपए का टारगेट दिया है

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 1:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस खबर के दम पर मण्णपुरम फाइनेंस में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल ये शेयर 16.35 रुपए यानी 7.52 फीसदी की बढ़त के साथ 233 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है

Mannpuram Finance Share : बेन कैपिटल डील से मणप्पुरम फाइनेंस में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। ब्रोकर्स भी शेयर पर बुलिश हैं। शेयर की आगे की दशा और दिशा पर बात करने पहले आइए इस डील के बारे में जान लेते हैं। मणप्पुरम-बेन कैपिटल डील के तहत मणप्पुरम फाइनेंस में बेन कैपिटल 18 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। बेन कैपिटल ये हिस्सेदारी 4,385 करोड़ रुपए में खरीदेगी। बेन कैपिटल को मणप्पुरम 9.29 करोड़ शेयर और वारंट जारी करेगी। यह ट्रांजैक्शन 236 रुपए प्रति शेयर के भाव पर होगा 26 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लाया जाएघआ। बेन कैपिटल 236 रुपए प्रति शेयर पर ओपन ऑफर लाएगी। डील के बाद बेन कैपिटल कंपनी की प्रोमोटर बन जाएगी। डील के बाद भी कंपनी पर ज्वाइंट कंट्रोल होगा।

मणप्पुरम फाइनेंस पर ब्रोकरेज

CLSA ने मणप्पुरम फाइनेंस पर आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 270 रुपए का लक्ष्य दिया है। वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने इसे इक्वलवेट रेटिंग देते हुए 180 रुपए का टारगेट दिया है। CLSA का कहना है कि मणप्पुरम फाइनेंस में बेन कैपिटल 4,385 करोड़ रुपए में 18 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। ओपन ऑफर के बाद बेन कैपिटल का हिस्सा 41.7 फीसदी संभव है। नए CEO के नेतृत्व में गोल्ड लोन सेगमेंट पर फोकस रह सकता है। कंपनी MFI, हाउसिंग और व्हीकल बिजनेस की विस्तार करेगी और अपनी टेक क्षमता बढ़ाएगी। नए मैनेजमेंट के आने के बाद शेयर में अच्छी री-रेटिंग संभव हैं।


मॉर्गन स्टैनली का कहना है कि बेन कैपिटल से डील के बाद शेयर 236 रुपए तक जा सकता है। बेन कैपिटल मणप्पुरम में संयुक्त नियंत्रण हासिल करेगा। बैन 18% हिस्सेदारी के लिए 236 रुपए प्रति शेयर के भाव पर तरजीही आवंटन के माध्यम से 4,385 करोड़ रुपये निवेश करेगा। इस सौदे के तहत 236 रुपए प्रति शेयर पर अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए एक ओपन ऑफर भी लाया जाएगा। तरजीही आवंटन के बाद मौजूदा प्रमोटरों की हिस्सेदारी 35.3 फीसदी से गिरकर 28.9 फीसदी पर आ जाएगा। अब,वे इस सौदे में कोई शेयर नहीं बेचेंगे। स्टॉक के 236 रुपये के ओपन ऑफर मूल्य की ओर बढ़ने की संभावना है।

Market Insight: बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव संभव, सतर्क नजरिए के साथ निवेश की सोचें - दिलीप भट्ट

इस खबर के दम पर मणप्पुरम फाइनेंस में आज शानदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल ये शेयर 16.35 रुपए यानी 7.52 फीसदी की बढ़त के साथ 233 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक का आज का दिन का हाई 234 रुपए और दिन का लो 219.73 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 80,758,645 शेयर और मार्केट कैप 19,811 रुपए है। 1 हफ्ते में ये शेयर 12.54 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 16.26 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। 3 महीने में ये शेयर 29.46 फीसदी चढा है। 2025 में अब तक इस शेयर ने 24.35 फीसदी की तेजी दिखाई है। 1 साल में इसने 36 फीसदी और 3 साल में 101 फीसदी रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।