Get App

Manoj Jewellers Rights Issue: 29 सितंबर को बंद होगा राइट्स इश्यू, ₹17.97 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

Manoj Jewellers Rights Issue: ज्वेलरी कंपनी मनोज ज्वेलर्स का ₹17.97 करोड़ का राइट्स इश्यू 29 सितंबर को बंद होगा। शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में शेयर मिलेंगे। कंपनी रकम का बड़ा हिस्सा वर्किंग कैपिटल में लगाएगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 08, 2026 पर 7:11 PM
Manoj Jewellers Rights Issue: 29 सितंबर को बंद होगा राइट्स इश्यू, ₹17.97 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
Manoj Jewellers इश्यू से मिलने वाली नेट रकम का बड़ा हिस्सा वर्किंग कैपिटल की जरूरतों पर खर्च करेगी।

चेन्नई की ज्वैलरी कंपनी Manoj Jewellers Limited ने राइट्स इश्यू लॉन्च किया है। यह इश्यू 31 अगस्त 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। अब 29 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी इस इश्यू से अधिकतम ₹17.97 करोड़ जुटाना चाहती है।

कंपनी 20 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 89,85,628 तक पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयर जारी कर रही है। राइट्स इक्विटी शेयरों को 5 अक्टूबर 2026 को BSE पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

1:1 का है राइट्स इश्यू

यह राइट्स इश्यू उन शेयरधारकों के लिए है, जिनके पास 21 अगस्त 2026 की रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के पूरी तरह पेड-अप शेयर थे। उन्हें हर 1 शेयर के बदले 1 राइट्स इक्विटी शेयर मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें