Get App

बैंकों में दिख रहे कई स्ट्रक्चरल बदलाव, गिरावट में मजबूत बैंकों में खरीदारी करना होगा बेहतर- देवेन चोकसी

देवेन चोकसी ने कहा कि बैंकों में कई स्ट्रक्चरल बदलाव दिख रहे हैं। बैंकों की बैलेंसशीट काफी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि ब्याज दरें कम होने से लोन ग्रोथ अच्छी रह सकती है। ऐसे में गिरावट में मजबूत बैंकों में खरीदारी करना बेहतर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 09, 2025 पर 5:55 PM
बैंकों में दिख रहे कई स्ट्रक्चरल बदलाव, गिरावट में मजबूत बैंकों में खरीदारी करना होगा बेहतर- देवेन चोकसी
एनबीएफसी सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनबीएफसी में मुझे बजाज फाइनेंस का शेयर काफी पसंद है।

भारतीय रिजर्व बैंक के  रेपो रेट और कैश रिजर्व रेशियो (CRR) में कटौती के ऐलान के बाद आज बाजार में लागातार दूसरे दिन भी तेजी देखने को मिली। आरबीआई के इस फैसले से केवल बाजार में ही नहीं बैंक शेयरों में भी शानदार बढ़त देखने को मिली। बैंकिंग सेक्टर के प्रमुख इंडेक्स, निफ्टी बैंक ने पहली बार 57,000 के ऐतिहासिक स्तर को पार कर लिया। ऐसे में आगे बाजार की चाल कैसी रहेगी ।  अब किन सेक्टर्स में फोकस करना चाहिए। इस पर चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज के साथ DRChoksey FinServ के MD देवेन चोकसी ने कहा कि बैंकों में कई स्ट्रक्चरल बदलाव दिख रहे हैं। बैंकों की बैलेंसशीट काफी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि ब्याज दरें कम होने से लोन ग्रोथ अच्छी रह सकती है। ऐसे में गिरावट में मजबूत बैंकों में खरीदारी करना बेहतर  है।

बजाज फाइनेंस का शेयर पसंद

एनबीएफसी सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एनबीएफसी में मुझे बजाज फाइनेंस का शेयर काफी पसंद है। कंपनी 25-3 फीसदी एवरेज ग्रोथ सालाना प्लान करती है। बजाज फाइनेंस का रिटेल पोर्टफोलियो बेहद मजबूत है। पावर फाइनेंस कंपनियों में देवेन चोकसी को पीएफसी, आरईसी निवेश के लिहाज से काफी अच्छी है।

स्टॉक मार्केट से जुड़े शेयरों में लंबी अवधि के लिए बने रहें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें