Get App

Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Marico का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22800, 22700 और 22500 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51200, 51500 और 51600 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 50800 और 50600 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 3:13 PM
Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Marico का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
Marico पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 720 के स्ट्राइक वाली अप्रैल की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 432 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 1302अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो पीआई इंडस्ट्रीज, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, लॉरस लैब्स, एसआरएफ, हिंडाल्को, आरती इंडस्ट्रीज, दीपक नाइट्राइट, आयनॉक्स विंड, संवर्धन मदरसन के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि मिडकैप सेगमेंट में चोला फाइनेंस, जिंदल स्टेनलेस, सेल, आरईसी और अपोलो टायर्स के शेयर बढ़त पर कारोबार करते दिखे। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22900, 23000 और 23100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22800, 22700 और 22500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51200, 51500 और 51600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 51000, 50800 और 50600 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें