Market ALERT For Thursday: कल 19 नवंबर को शुरुआती तेजी के बाद ऊपरी स्तर से बाजार फिसल गया। सेंसेक्स, निफ्टी ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुए। सेंसेक्स 239 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी 65 प्वाइंट बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में भी तेजी रही। सबसे ज्यादा तेजी फार्मा, रियल्टी, IT शेयरों रही। ऐसे में 21 नवंबर को बाजार की चाल कैसी रहेगी और इन शेयरों में तेजी दिखेगी इस पर बात करते हुए Trader & Market Expert अमित सेठ ने कहा कि रिलायंस में दबाव के चलते कल निफ्टी में दबाव देखने को मिला। वहीं बैंक निफ्टी को एचडीएफसी बैंक से एक अच्छा सपोर्ट मिला। 49850 के लेवल को ब्रेक करते है तो बैंक निफ्टी में गिरावट आएंगे।
