BSE की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप 2.62 लाख करोड़ रुपये का नुकसान, जानिए किस कंपनी को हुआ फायदा

टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ भारती एयरटेल के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है

अपडेटेड Nov 28, 2021 पर 5:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 2,62,146.32 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited)  और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ भारती एयरटेल के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई है। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला BSE बेंचमार्क 2,528,86 यानी 4.24 फीसदी की गिरावट आई है।

इन कंपनियों को हुआ नुकसान

बजाज फाइनेंस का m-cap 41,518.24 करोड़ रुपये घटकर 4,10,670.50 करोड़ रुपये रह गया। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 38,440.66 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 15,30,109.51 करोड़ रुपये पर आ गया।


आईटी कंपनी इन्फोसिस का मार्केट कैप 37,950.03 करोड़ रुपये घटकर 7,10,925.34 करोड़ रुपये और HDFC का मार्केट कैप 33,067.68 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,96,168.98 करोड़ रुपये रह गया।

भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप में 29,852.83 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,19,902.97 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 28,567.03 करोड़ रुपये घटकर 5,01,039.91 करोड़ रुपये रह गया।

ये 5 फैक्टर बदल सकते हैं इंडियन इकोनॉमी की दशा और दिशा, इन पर बनी रहे नजर

HDFC बैंक का मार्केट कैप 26,873.77 करोड़ रुपये घटकर 8,25,658.59 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 14,778.93 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,48,570.82 करोड़ रुपये पर आ गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 11,097.15 करोड़ रुपये घटकर 12,74,563.64 करोड़ रुपये रह गया।

इसके उलट भारती एयरटेल का मार्केट कैप 12,769.55 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,05,009.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ये रहीं टॉप 10 कंपनियां

पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited), ICICI बैंक, HDFC, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का स्थान रहा।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।