कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार चढ़कर बंद हुआ। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो इप्का लैब्स, डॉ रेड्डीज, लॉरस लैब्स, एमएंडएम और ल्यूपिन के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एस्कॉर्ट्स कुबोटा, कैन फिन होम्स, ओरैकल फाइनेंशियल, ग्लेनमार्क फार्मा और एबोट में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। वहीं आरबीएल बैंक, बीएसई लिमिटेड, हिंदुस्तान कॉपर, भेल और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि गेल, गुजरात गैस, बीपीसीएल, रैमको सीमेंट्स और सीईएसई में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कैन फिन होम्स, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, केईआई इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
