लगातार दो दिन की तेजी के बाद कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 330 प्वाइंट गिर कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 113 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडसइंड बैंक, अदाणी एंटरप्राइजेज और फेडरल बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Angel One की स्नेहा सेठ का सस्ता ऑप्शनः Bank of Baroda
Angel One की स्नेहा सेठ ने कहा कि Bank of Baroda के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 225 के स्ट्राइक वाली पुट 4.08 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 7.25 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 1.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से IndusInd Bank के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 920 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 960 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 948 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का चार्ट का चमत्कार शेयरः Adani Enterprises
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Adani Enterprises पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2314 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 2350 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2250 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे का मिडकैप फंडा स्टॉकः Federal Bank
Asit C Mehta Investment के सिद्धार्थ भामरे ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Federal Bank के स्टॉक में 187 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)