कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग

BSE Ltd के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें बिकवाली करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 5229 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए। BSE Ltd के शेयर में 1760 से 5100 से 5050 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 5300 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 5:48 PM
Story continues below Advertisement
Coromandel International पर मिडकैप सेगमेंट से Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने 1818 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते दूसरे दिन को बाजार में बिकवाली नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो ट्रेंट, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईजीएल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि ऑयल इंडिया, ग्रासिम, अदाणी एंटरप्राइजेज, सन टीवी और बाटा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ अपोलो हॉस्पिटल्स, पीबी फिनटेक, आयशर होटल्स, पीएफसी और वोल्टाज के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं बीएसई लिमिटेड, केईआई इंडस्ट्रीज, एचएफसीएल, एनबीसीसी और जोमैटो के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कोफोर्ज, बीएसई लिमिटेड, मैक्रोटेक डेवलपर्स और कोरोमंडल इंटरनेशनल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Coforge

JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Coforge के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 810 के स्ट्राइक वाली पुट 202 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 280 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 130 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः BSE Ltd Future


rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से BSE Ltd के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 5100 से 5050 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 5300 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 5229 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।

PFC का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Macrotech Developers

Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Macrotech Developers पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1159 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 1180 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1120 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Coromandel International

Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Coromandel International के स्टॉक में 1818 के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।