Get App

Market Crash or Recovery:अक्टूबर का ट्रेंड करेगा फैसला, अनुज सिंघल से जानिए आखिर इस बाजार में अब क्या करें

अनुज सिंघल ने कहा कि अब अगर अक्टूबर का निचला स्तर टूटा तो ट्रेंड bearish होगा। अक्टूबर का निचला स्तर टूटने पर 200 DMA की संभावना बढ़ेगी। अलर्ट अक्टूबर का निचला स्तर 24,568, यही पर 20 WEMA जबकि निफ्टी का मौजूदा 200 DMA 23,325 पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 8:51 AM
Market Crash or Recovery:अक्टूबर का ट्रेंड करेगा फैसला, अनुज सिंघल से जानिए आखिर इस बाजार में अब क्या करें
अनुज ने कहा कि अब अगर अक्टूबर का निचला स्तर टूटा तो ट्रेंड bearish होगा।

बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल बाजार के लिए बहुत खराब दिन था। कल पोर्टफोलियो निवेशकों को बड़ी चपत लगी। ट्रेडिंग में घाटा तो जीवन में चलता रहता है। मौजूदा बाजार अब निवेशकों के पोर्टफोलियो को हिट कर रहा है। कल का Advance/Decline रेश्यों बहुत की खराब था। सबसे ज्यादा ट्रेड हुए 15 में से 14 स्टॉक लाल निशान में बंद हुए। कल HDSFC Bank के 80 अंक जोड़ने के बाद भी निफ्टी 73 अंक नीचे बंद हुआ। HDFC Bank ने निफ्टी बैंक में 450 अंक जोड़े, फिर भी ये इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ।

अनुज सिंघल ने कल तो बाजार में बहुत ज्यादा FII बिकवाली भी नहीं । FII और DII को मिलाकर कल तो बाजार में नेट कैश पॉजिटिव था। ऐसे में अब बड़ा सवाल है कि आखिर कल बाजार क्यों गिरा? क्या अब रिटेल और HNI थोड़ा पैनिक कर रहे हैं? नतीजों में निराशा का सिलसिला लगातार जारी है।

बाजार: आज के संकेत

अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह-सुबह ग्लोबल संकेत काफी खराब हैं। US में दरों घटने की गुंजाइश कम होने से बॉन्ड यील्ड में उछाल आया । डॉलर इंडेक्स बढ़कर 104 तक आया। ब्रेंट क्रूड भी बढ़कर $74/बैरल पर पहुंचा है। US बाजार कमजोर, Nvidia ने नैस्डेक को बचाया। कल कोई बड़ा नतीजा नहीं आया तो बाजार में रिएक्शन आएगा नहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें