Market cues : 23800 के ऊपर जाने पर निफ्टी में 24000 और उसके बाद 24300 का लेवल मुमकिन

Market cues : जब तक Nifty 23,800 के ऊपर बंद नहीं होता,तब तक इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है,जिसमें 23,400 तत्काल और अहम सपोर्ट का काम करेगा। बाजारों जानकारों का यह भी कहना है कि 23,800 के ऊपर जाने पर निफ्टी 24,000 और उसके बाद 24,300 की ओर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं

अपडेटेड May 20, 2026 पर 8:14 AM
Story continues below Advertisement
Market cues :Nifty Bank कल एक कंसोलिडेशन फेज में रहा और डेली टाइमफ्रेम पर ऊपरी शैडो वाली एक छोटी-सी बेयरिश कैंडल बनाई,जो ऊपरी लेवल पर दबाव का संकेत देती है

Market cues : कल 19 मई को आखिरी घंटों में Nifty ने प्रॉफ़िट बुकिंग के चलते अपनी बढ़त गंवा दी और मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि,पिछले कुछ सत्रों से यह 23,300–23,800 की रेंज में ही बना रहा है। कुल मिलाकर,बाजार का रुख कमजोर रहा,मोमेंटम इंडिकेटर्स में नेगेटिव क्रॉसओवर देखने को मिले और इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ही बना रहा,जो रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के बीच सावधानी बरते जाने का संकेत है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक इंडेक्स 23,800 के ऊपर निर्णायक रूप से बंद नहीं होता,तब तक इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 23,400 पर तत्काल और अहम सपोर्ट है। हालांकि, 23,800 के ऊपर जाने पर तेड़िये इंडेक्स को 24,000 की ओर और उसके बाद 24,300 की ओर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,737, 23,783 और 23,858

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,588, 23,542 और 23,467

स्पेशल फॉर्मेशन : मंगलवार को Nifty ने ऊपर की तरफ एक विक (wick) वाली छोटी बेयरिश कैंडल बनाई और पिछले हफ्ते की रेंज के अंदर ही रहा। यह कंसोलिडेशन के बीच ऊपरी स्तरों पर हिचकिचाहट और प्रॉफिट बुकिंग आने का संकेत है। यह इंडेक्स अप्रैल की रैली और फरवरी के हाई से अप्रैल के निचले स्तर तक हुई करेक्शन,दोनों के 38.2 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल से नीचे रहा और साथ ही सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड करता रहा,जो एक बेयरिश रुझान का संकेत है। RSI 44.7 पर स्थिर रहा और रेफरेंस लाइन से नीचे बना रहा,जबकि MACD ने बेयरिश क्रॉसओवर बनाए रखा। ये सभी इंडिकेटर्स मोमेंटम में कमजोरी और निकट भविष्य में लगातार सावधानी बरतने का संकेत देते हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 53,671, 53,774 और 53,939

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,340, 53,238 और 53,072

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,422, 55,809

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,798, 51,532

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty Bank भी एक कंसोलिडेशन फेज में रहा और डेली टाइमफ्रेम पर ऊपरी शैडो वाली एक छोटी-सी बेयरिश कैंडल बनाई,जो ऊपरी लेवल पर दबाव का संकेत देती है। बैंकिंग इंडेक्स में 0.24 प्रतिशत की गिरावट आई और यह अप्रैल की रैली के 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल से नीचे रहा,जो बेयरिश रुझान का संकेत देता है। इसके अलावा,इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा था और ये सभी लगातार नीचे की ओर जा रहे थे। RSI एक बेयरिश क्रॉसओवर के साथ घटकर 40 पर आ गया,जबकि MACD सिग्नल और ज़ीरो लाइन से नीचे बना रहा। ये सभी इंडिकेटर लगातार कमजोरी और तेजी के मोमेंटम की कमी की ओर इशारा करते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image719052026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX कल 4.87 प्रतिशत गिरकर 18.67 पर आ गया,लेकिन यह पिछले दिन की रेंज के भीतर ही रहा। बुल्स के लिए कम्फर्ट जोन में आने के लिए यह जरूरी है कि VIX निर्णायक रूप से 18 के स्तर से नीचे गिरे।

Stock Market Insight : कुछ हफ्ते में खत्म हो सकता है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का संकट, इस समय निवेशित रहने पर लंबी अवधि में बनेगा पैसा

पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 19 मई को पिछले सत्र के 1.24 के मुकाबले गिरकर 1.1 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, SAIL

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।