Market cues : कल 19 मई को आखिरी घंटों में Nifty ने प्रॉफ़िट बुकिंग के चलते अपनी बढ़त गंवा दी और मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि,पिछले कुछ सत्रों से यह 23,300–23,800 की रेंज में ही बना रहा है। कुल मिलाकर,बाजार का रुख कमजोर रहा,मोमेंटम इंडिकेटर्स में नेगेटिव क्रॉसओवर देखने को मिले और इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ही बना रहा,जो रेंज-बाउंड ट्रेडिंग के बीच सावधानी बरते जाने का संकेत है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक इंडेक्स 23,800 के ऊपर निर्णायक रूप से बंद नहीं होता,तब तक इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए 23,400 पर तत्काल और अहम सपोर्ट है। हालांकि, 23,800 के ऊपर जाने पर तेड़िये इंडेक्स को 24,000 की ओर और उसके बाद 24,300 की ओर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं।
