Market cues : टेक्निकल सेटअप से मिलेजुले संकेत, 23000 के नीचे गिरने पर निफ्टी में बढ़ सकता है दबाव, 23500 पर तत्काल रेजिस्टेंस
Market cues :मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Nifty के लिए 23,100–23,000 का जोन एक अहम सपोर्ट एरिया बन सकता है। अगर निफ्टी इस जोन के नीचे गिरता है और वहां लगातार इसके नीचे ही ट्रेड करता रहता है,तो इसमें 22700 तक गिरावट आ सकती है। ऊपर की तरफ,23,500 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है और इसके बाद 23,700 अगला अहम रेजिस्टेंस लेवल हो सकता है
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 08, 2026 पर 9:18 AM
Market cues : बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 5 जून को पिछले सेशन के 1.00 से गिरकर 0.83 पर आ गया
Market cues : RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद,5 जून को निफ्टी एक सीमित दायरे वाले सेशन में 0.2 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। हालांकि ऊपर से देखने पर प्राइस एक्शन सुस्त लग रहा था,क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना हुआ था और'लोअर हाई-लोअर लो'पैटर्न बना रहा था। लेकिन अंदरूनी टेक्निकल सेटअप कुछ मिला-जुला संकेत दे रहा है। बाजार जानकारों का कहना है कि 23,100–23,000 का जोन (जो अप्रैल की रैली का 61.8 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट और एक साइकोलॉजिकल सपोर्ट लेवल है) निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट एरिया बन सकता है। अगर इंडेक्स इस जोन के नीचे गिरता है और वहां लगातार ट्रेड करता है,तो यह 22,700 के स्तर तक गिरावट का रास्ता खोल सकता है। ऊपर की तरफ,23,500 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है, और इसके बाद 23,700 का स्तर अगला अहम रेजिस्टेंस लेवल हो सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,478, 23,533 और 23,622
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,299, 23,244 और 23,155
स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक'बेयरिश कैंडल'बनाई,जिसमें ऊपर और नीचे की तरफ छोटी शैडो थीं। यह उतार-चढ़ाव के बीच बाजार पर दबाव का संकेत है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और शॉर्ट-टर्म व मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज दोनों ही नीचे की ओर जा रहे थे। पिछले तीन सेशन में 23,400 के लेवल से ऊपर रहने के बाद,शुक्रवार को यह इस लेवल को बनाए रखने में नाकाम रहा। RSI 40.64 पर सपाट रहा,जबकि MACD सिग्नल लाइन और ज़ीरो लाइन,दोनों के नीचे बना रहा और रेड हिस्टोग्राम बार में और बढ़ोतरी देखी गई। ये सभी संकेत बताते हैं कि निकट भविष्य में रुझान कमजोर या नकारात्मक रह सकता है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 54,778, 54,949 और 55,226
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 54,224, 54,053 और 53,776
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,809, 57,195
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 53,687, 52,798
स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी बैंक में लगातार चौथे सेशन में भी बढ़त जारी रही। यह 0.35 प्रतिशत ऊपर चढ़ा और डेली टाइमफ्रेम पर ऊपर और नीचे शैडो वाली एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई,जो बुल्स और बेयर्स के बीच अनिश्चितता का संकेत है। इंडेक्स 20-दिन के EMA और फरवरी के हाई से अप्रैल के लो तक के करेक्शन के 38.2 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल के ऊपर बंद हुआ। हालांकि,रैली जारी रहने के लिए इसे इन लेवल्स के ऊपर बने रहना होगा। अगर इंडेक्स इनके नीचे गिरता है तो यह 53,700 और उसके बाद 52,700 के लेवल तक जा सकता है। ऊपर की तरफ,55,000 का लेवल एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है जिस पर नजर रखनी होगी। RSI बढ़कर 50 पर पहुंच गया और इसने पॉजिटिव क्रॉसओवर दिखाया,जबकि MACD सिग्नल लाइन के ऊपर बना रहा और ग्रीन हिस्टोग्राम बार्स में और बढ़ोतरी हुई। ये सभी बातें बेहतर होते मोमेंटम और पॉजिटिव अंडरटोन का संकेत देती हैं।
मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX 0.61 प्रतिशत गिरकर 15.78 पर आ गया और सभी अहम मूविंग एवरेज (200-दिन के DEMA को छोड़कर)से नीचे बना रहा,जो मार्केट के लिए एक तरह से अच्छी बात है। हालांकि,बुल्स को ज्यादा राहत देने के लिए इसे 15 के लेवल से नीचे आना होगा और वहीं बने रहना होगा।
पुट कॉल रेशियो
बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 5 जून को पिछले सेशन के 1.00 से गिरकर 0.83 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया,केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।