Market cues : Nifty को 24100-24300 की ओर बढ़ने के लिए 24000 के ऊपर मजबूत क्लोजिंग की जरूरत, 23800 पर तत्काल सपोर्ट

Market cues : Nifty को 24,100 और 24,300 के रेजिस्टेंस की ओर आगे बढ़ने के लिए,24,000 के जोन के ऊपर एक पक्की और टिकाऊ क्लोजिंग की जरूरत है। हालांकि, बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्तर से लगातार नीचे ट्रेडिंग होने पर बाजार कंसोलिडेशन मोड में रह सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,800 पर है,जिसके बाद 23,600 पर एक अगला बेहद मज़बूत सपोर्ट देखने को मिलेगा

अपडेटेड May 27, 2026 पर 7:20 AM
Story continues below Advertisement

Market cues : Nifty का दो दिन से चला आ रहा बढ़त का सिलसिला 26 मई को टूट गया और यह 0.50 फीसदी नीचे बंद हुआ। प्रॉफिट बुकिंग के चलते इंडेक्स 24,000 के स्तर और 50-डे EMA के ऊपर टिक नहीं पाया। हालांकि,कुल मिलाकर ट्रेंड अभी भी तेजड़ियो के पक्ष में है,क्योंकि इंडेक्स 20-डे EMA (23,800) के ऊपर बना रहा और MACD में बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला। Nifty को 24,100 और 24,300 के रेजिस्टेंस की ओर आगे बढ़ने के लिए,24,000 के जोन के ऊपर एक पक्की और टिकाऊ क्लोजिंग की जरूरत है। हालांकि, बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्तर से लगातार नीचे ट्रेडिंग होने पर बाजार कंसोलिडेशन मोड में रह सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,800 पर है,जिसके बाद 23,600 पर एक अगला बेहद मज़बूत सपोर्ट देखने को मिलेगा।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 24,041, 24,089 और 24,167

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,885, 23,837 और 23,759

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty ने डेली चार्ट्स पर एक छोटी अपर शैडो के साथ एक बेयरिश कैंडल बनाई,जो प्रॉफ़िट बुकिंग और 24,100 के लेवल के आस-पास रेजिस्टेंस होने का संकेत देती है। पिछले सेशन में 50-डे EMA के ऊपर बंद होने के बाद भी इंडेक्स उसके ऊपर टिक नहीं पाया,लेकिन यह अभी भी 10 और 20 डे के EMAs के ऊपर बना रहा और ये दोनों ही ऊपर की ओर बढ़ते रहे। RSI 54.35 से थोड़ा गिरकर 51.51 पर आ गया,लेकिन फिर भी यह रेफरेंस लाइन से ऊपर बना रहा। MACD ने एक पॉजिटिव क्रॉसओवर बनाए रखा और हिस्टोग्राम की हरी पट्टियों में और विस्तार हुआ। यह सब इस बात का संकेत है कि,थोड़े समय के लिए कंसोलीडेशन के बावजूद, बड़ा रुझान पॉजिटिव बना हुआ है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 55,416, 55,547 और 55,760

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 54,990, 54,859 और 54,646

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 55,809, 57,195

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,576, 53,687

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty Bank 0.36 फीसदी गिरा और डेली टाइमफ्रेम पर एक छोटी अपर शैडो वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जो पिछले दिन की तेज रैली के बाद कंसोलिडेशन के बीच प्रॉफ़िट बुकिंग का संकेत है। Nifty 50 की तरह,बैंकिंग इंडेक्स भी 50-डे EMA के ऊपर टिक नहीं पाया,लेकिन हायर हाई-हायर लो फ़ॉर्मेशन अभी भी बरकरार है। इंडेक्स अभी भी पिछले दिन के लो से काफी ऊपर,साथ ही 10 और 20-डे EMA से भी ऊपर बना रहा और ये दोनों ही ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहे थे। RSI गिरकर 53.17 पर आ गया,लेकिन सिग्नल लाइन से ऊपर ही बना रहा। MACD ने एक और दिन अपना बुलिश क्रॉसओवर बनाए रखा और हिस्टोग्राम की हरी बार्स और ज्यादा बड़ी होती गईं। यह सब इस बात का संकेत है कि बैंकिंग इंडेक्स शॉर्ट टर्म के लिए प्रॉफिट बुकिंग के बावजूद अपना पॉज़िटिव रुझान बनाए हुए है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1726052026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX इंट्राडे में 200 डे EMA से नीचे गिर गया और 3.41 फीसदी की गिरावट के साथ 16.13 के स्तर पर बंद हुआ। यह स्थिति तेजड़ियों के लिए मददगार है और अनिश्चितता को कम करती है। अगर यह गिरावट जारी रहती है और India VIX लगातार 15 के जोन से नीचे बना रहता है तो इससे तेजड़ियों को काफी राहत मिल सकती है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो पिछले सत्र के 1.26 के मुकाबले 26 मई को गिरकर 1.07 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Market Insight : मार्केट काफी वोलेटाइल,कभी भी आ सकता है करेक्शन, कैपिटल गुड्स सेक्टर के इस शेयर में होगी मोटी कमाई

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।