Market cues : Nifty का दो दिन से चला आ रहा बढ़त का सिलसिला 26 मई को टूट गया और यह 0.50 फीसदी नीचे बंद हुआ। प्रॉफिट बुकिंग के चलते इंडेक्स 24,000 के स्तर और 50-डे EMA के ऊपर टिक नहीं पाया। हालांकि,कुल मिलाकर ट्रेंड अभी भी तेजड़ियो के पक्ष में है,क्योंकि इंडेक्स 20-डे EMA (23,800) के ऊपर बना रहा और MACD में बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला। Nifty को 24,100 और 24,300 के रेजिस्टेंस की ओर आगे बढ़ने के लिए,24,000 के जोन के ऊपर एक पक्की और टिकाऊ क्लोजिंग की जरूरत है। हालांकि, बाजार जानकारों का कहना है कि इस स्तर से लगातार नीचे ट्रेडिंग होने पर बाजार कंसोलिडेशन मोड में रह सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 23,800 पर है,जिसके बाद 23,600 पर एक अगला बेहद मज़बूत सपोर्ट देखने को मिलेगा।
