Market cues : 23800-24000 के दायरे में घूमता रहेगा निफ्टी, 24000 के पार जाने पर 24100-24300 का लेवल मुमकिन

Market cues : निफ्टी 50 के लिए तत्काल ट्रेडिंग रेंज 23,800-24,000 के बीच नजर आ रही है। 24000 के ऊपर जाने पर निफ्टी के लिए 24,100-24,300 का दरवाजा खुल सकता है। हालांकि,बाजार जानकारों का कहना है कि 23800 के नीचे जाने पर निफ्टी 23,700-23,600 तक गिर सकता है

अपडेटेड May 29, 2026 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
Market cues : निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक स्मॉल बुलिश कैंडल बनाई,जो ऊपरी स्तरों पर दबाव और 50-डे ईएमए के आसपास रेजिस्टेंस का संकेत देती है

Market cues : सोमवार की रैली के बाद 27 मई को निफ्टी 50 एक और कारोबारी सत्र में कंसोलीडेट हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह निगेटिव रुझान के साथ सपाट बंद हुआ । 27 मई को जून सीरीज की सुस्त शुरुआत हुई। पिछले दो कारोबारी सत्रों में इंडेक्स को ऊपरी स्तरों पर दबाव का सामना करना पड़ा और क्लेजिंग बेसिस पर यह 50-डे ईएमए (24,000) से नीचे बना रहा। जबकि अपवर्ड ट्रेंड वाला शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (23,800) लगभग सपाट हो गया। ईरान पर अमेरिका युद्ध में ताजा हमलों ने शांति वार्ता को लेकर चिंता पैदा कर दी जिसका असर बाजार पर दिखा।

बाजार जानकारों का कहना है कि अब निफ्टी 50 के लिए तत्काल ट्रेडिंग रेंज 23,800-24,000 के बीच नजर आ रही है। 24000 के ऊपर जाने पर निफ्टी के लिए 24,100-24,300 का दरवाजा खुल सकता है। हालांकि, 23800 के नीचे जाने पर निफ्टी 23,700-23,600 तक गिर सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,964, 23,993 और 24,041

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,868, 23,839 और 23,791

स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर अपर शैडो के साथ एक स्मॉल बुलिश कैंडल बनाई,जो ऊपरी स्तरों पर दबाव और 50-डे ईएमए (24,000) के आसपास रेजिस्टेंस का संकेत देती है। इंडेक्स अभी भी अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज (10 और 20-डे ईएमए) से ऊपर है,हालांकि दोनों लगभग सपाट हो गए हैं। 51.35 पर RSI साइडवेज हो गया हालांकि यह रिफरेंस लाइन से ऊपर रहा। एमएसीडी ने बुलिश क्रॉसओवर और लगातार बढ़ते हरे हिस्टोग्राम बार के साथ एक अपट्रेंड बनाए रखा। यह सब सतर्क रहते हुए पॉजिटिव रुझान के साथ लगातार हो रहे कंसोलीडेशन का संकेत है।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 55,123, 55,237 और 55,421

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 54,754, 54,640 और 54,455

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 55,809, 57,195

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 54,576, 53,687

स्पेशल फॉर्मेशन : पिछले कारोबारी सत्र में निफ्टी बैंक 0.43 प्रतिशत गिर गया और डेली टाइम फ्रेम पर अपर विक के साथ एक बियरिश कैंडल बनी। निफ्टी की तरह ही यह एक और कारोबारी सत्र में क्लोजिंग बेसिस पर 50-डे ईएमए से नीचे बना रहा। प्राइस एक्शन से संकेत मिलता है कि बैंकिंग इंडेक्स को 50 डे ईएमए (55,250) पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा, लेकिन अभी भी यह 20-डे ईएमए से ऊपर बना हुआ है,जो 38.2 प्रतिशत के करीब है। अप्रैल की रैली का फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट धीरे-धीरे सपाट होता दिख रहा है। आरएसआई 51.35 तक गिर गया लेकिन सिग्नल लाइन से ऊपर बना रहा,जबकि एमएसीडी एक तेजी के क्रॉसओवर के साथ ऊपर की ओर झुका और हरे हिस्टोग्राम बार का और विस्तार हुआ। यह सब पॉजिटिव मोमेंटम के साथ एक रेंजबाउंड एक्शन का संकेत है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image828052026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX में कमी आनी जारी रही। 27 मई को यह अपने लॉन्ग टर्म मूविंग एवरेज से भी नीचे बंद हुआ। इस दिन यह 7.13 प्रतिशत गिरकर 14.98 पर आ गया। पिछले 7 सत्रों में इसमें 25 प्रतिशत की गिरावट आई है,जिसे आम तौर पर तेजी के लिए अनुकूल माना जाता है। इसके 15 के जोन से नीचे बने रहने से तेजी की भावना को और अधिक सपोर्ट मिल सकता है।

Stocks To Watch: आज 29 मई को Physicswallah, Ashok Leyland, RIL, LIC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, बड़ी उठापटक का अनुमान

पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 27 मई को पिछले सत्र की तुलना में 1.07 से घटकर 1.02 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।