Market cues : बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत निराशाजनक रही। 19 जनवरी को निफ्टी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार 100-डे EMA से नीचे गिर गया। चूंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज (200 DEMA को छोड़कर) से नीचे फिसल गया है और मोमेंटम इंडिकेटर कमजोर हो रहे हैं,इसलिए अगले कुछ सेशन में मंदी या साइडवेज़ ट्रेड देखने को मिल सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इंडेक्स 25,600 से नीचे बना रहता है,तो 25,450 (तत्काल अहम सपोर्ट) की ओर गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि,ऊपर की तरफ 25,700-25,800 का ज़ोन रेजिस्टेंस एरिया के तौर पर काम कर सकता है।
