Market cues : हालिया उछाल में कोई खास मोमेंटम नहीं, बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर

Trade setup for today : बाजार में तेजड़ियों का भरोसा मजबूत करने के लिए अगले कुछ सेशन में लगातार खरीदारी का रुझान बने रहने की जरूरत है। निफ्टी के लिए सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस 22,800 पर दिख रहा है। उसके बाद 23,000–23,200 के जोन में बड़ा रेजिस्टेंस है जो एक अहम रुकावट का काम कर सकता है

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 7:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trade Setup : सोमवार को लगातार दूसरे सेशन में बैंक निफ्टी के डेली चार्ट पर एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनी,जिसकी ऊपरी और निचली शैडो लंबी थीं। यह 'हाई-वेव कैंडलस्टिक पैटर्न' जैसा था और इससे बुल्स और बेयर्स के बीच असमंजस की स्थिति का पता चलता है

Trade setup for today : चार दिन की गिरावट के बाद 5 अक्टूबर को निफ्टी में 0.6 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह संभलता दिखा। हालांकि,इसका ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर बना हुआ है और इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से काफी नीचे ट्रेड कर रहा है। US बॉन्ड यील्ड, तेल की कीमतें और इंडिया VIX भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। इससे बाजार का माहौल सतर्कता वाला बना हुआ है। बाजार में तेजड़ियों का भरोसा मजबूत करने के लिए अगले कुछ सेशन में लगातार खरीदारी का रुझान बने रहने की जरूरत है।

बाजार जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस 22,800 पर दिख रहा है। उसके बाद 23,000–23,200 के जोन में बड़ा रेजिस्टेंस है जो एक अहम रुकावट का काम कर सकता है। नीचे की तरफ 22,400 पर सबसे पहला सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद 22,200 के लेवल पर बड़ा सपोर्ट है जो अक्टूबर के निचले स्तर के आसपास है। अगर निफ्टी 22,200 के नीचे जाता है तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।


निफ्टी 50 (22,556) के लिए अहम लेवल

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 22,611, 22,664 और 22,750

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,439, 22,386 और 22,300

निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

डेली चार्ट पर निफ्टी ने ऊपर और नीचे शैडो वाली एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई जो 'हाई-वेव कैंडलस्टिक पैटर्न' जैसी दिखती है। यह बाजार में अनिश्चितता और मंदी के दबाव में ठहराव का संकेत है। सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर झुके हुए थे,जबकि RSI बढ़कर 28.15 पर पहुंच गया। लेकिन अपने सिग्नल लाइन से नीचे ही बना रहा। MACD भी रेफरेंस लाइन के नीचे ही बना रहा,हालांकि रेड बार्स में लगातार चार सेशन तक बढ़ोतरी के बाद हिस्टोग्राम में कमजोरी कुछ कम हुई। ये सभी इंडिकेटर बताते हैं कि हालिया उछाल में कोई खास मोमेंटम नहीं है और ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है।

बैंक निफ्टी (54,714) के लिए अहम लेवल

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,073, 55,267 और 55,581

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 54,445, 54,251 और 53,937

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,897, 57,285

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 54,053, 52,784

बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन

सोमवार को लगातार दूसरे सेशन में बैंक निफ्टी के डेली चार्ट पर एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनी,जिसकी ऊपरी और निचली शैडो लंबी थीं। यह 'हाई-वेव कैंडलस्टिक पैटर्न' जैसा था और इससे बुल्स और बेयर्स के बीच असमंजस की स्थिति का पता चलता है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज नीचे की ओर जा रहे थे। RSI बढ़कर 36.31 हो गया,लेकिन अपनी रेफरेंस लाइन से नीचे ही रहा। MACD भी अपनी सिग्नल लाइन के नीचे ही बना रहा,हालांकि लगातार तीसरे सेशन में हिस्टोग्राम में कमजोरी कम हुई। कुल मिलाकर ये इंडिकेटर बताते हैं कि बिकवाली का दबाव कम हुआ है,लेकिन ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर है और फॉलोअप बाइंग अभी शुरू नहीं हुई है।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)

Image1005102026

इंडिया VIX

मार्केट में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX में सोमवार को 2.21% की बढ़त हुई और यह 14.77 पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरे सेशन में ऊपर की ओर बढ़ा और ऊंचे स्तर पर बना रहा। यह इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर भी बना रहा,जो बताता है कि तेजी की उम्मीद करने वाले निवेशकों (बुल्स) में सावधानी बढ़ रही है। अगर यह 15 के स्तर से ऊपर जाता है तो बुल्स के लिए जोखिम और बढ़ सकता है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 5 अक्टूबर को बढ़कर 0.94 हो गया,जबकि पिछले सेशन में यह 0.77 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: अंबुजा सीमेंट्स, बंधन बैंक, सेल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

 

Market View : निफ्टी अगले 1-2 दिन 200 अंकों के दायरे में ही रहेगा, उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।