Get App

Market Cues: बाजार के लिए आज बजट पर बड़े रिएक्शन का दिन, STT में बढ़ोतरी का क्या दिखेगा आज भी असर

Market Cues: बैंक निफ्टी में आज शायद आप कोई ट्रेड ना ले पाएं। बैंक निफ्टी की रेंज बहुत बड़ी है। बेसिक रेंज 58,000-59,000 की होगी और बड़ी रेंज 57,500-59,500 की होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 8:50 AM
Market Cues: बाजार के लिए आज बजट पर बड़े रिएक्शन का दिन, STT में बढ़ोतरी का क्या दिखेगा आज भी असर
एक बात समझ लीजिए – हम एक bearish मार्केट में हैं। पूरी तरह वाली bear मार्केट नहीं लेकिन bearish मार्केट है, थोड़ा फर्क है। इस बाजार में अच्छी खबर पर रिवॉर्ड भी अच्छा मिल रहा है

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिग एडिटर, अनुज सिंघल 

बाजार के लिए आज बजट पर बड़े रिएक्शन का दिन है। कल FIIs नहीं थे और उनका रिएक्शन आज मिलेगा। सबसे डिसाइसिव लेवल रहेगा कल का निचला स्तर 24571 है। अगर 24571 टूटा तो 24,000 का भी खतरा बढ़ेगा। भरोसा लौटाने के लिए 25,450 के ऊपर बंद होना जरुरी है। काउंटर ट्रेंड रैली 25,450 पर ही फेल हुई थी और वहीं पर निफ्टी का 20 DEMA भी है। मगर इसमें कोई शक नहीं है कि बजट से बाजार का भरोसा हिला है। ऐसे में मिडकैप और स्मॉलकैप की रिकवरी के फेल होने के खतरा है।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत PCR 0.59 तक गिर गया है। सोने और चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड में भी 5% की बड़ी गिरावट आई। ग्लोबल बाजारों पर संकट मंडरा रहा है जब भारतीय बाजार पहले से ही कमजोर हैं। हालांकि इन सबके बीच एक अच्छी खबर ऑटो बिक्री के आंकड़े रहे। अगर कोई सेंटिमेंट बदल सकता है तो वो है ऑटो सेल्स। एकतरफा सभी कंपनियों के बिक्री आंकड़े शानदार रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें