Stock market : बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई और ये बढ़त कायम भी है। फिलहाल 10 बजे के आसपास निफ्टी 246.40 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 24,367.90 के स्तर पर दिख रहा है। बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अब कम गिरेंगे और चलेंगे ज्यादा। कल का निफ्टी का निचला स्तर सोमवार और मंगलवार से ऊपर था। बाजार ने कल लॉन्ग ट्रेडर्स को फंसाया, आज शॉर्ट को फंसाएगा। पोजीशनली लॉन्ग रहें, अगस्त में नया शिखर लग सकता है। 23,894 के नीचे निफ्टी के फिसलने के बाद ही नजरिया बदलेगा। इंपोर्टेड मंदी पर भारतीय बाजार लंबे समय रिएक्ट नहीं करता।
