Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market trend : गिफ्ट निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यहा 285.50 अंक यानी 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 24,381.00 के आसपास दिख रहा है। कल अमेरिकी बाजार में शानदार मजबूती रही थी। नैस्डैक 2.75 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। अमेरिका में जॉबलेस क्लेम में अनुमान से ज्यादा गिरावट आई है
Market Cues : 30 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 4.23 फीसदी पर, 10 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.92 फीसदी पर, 5 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.73 फीसदी पर और 2 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.94 फीसदी पर दिख रही है
Stock market : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 9 अगस्त को बढ़त के साथ खुले हैं। भारतीय बाजारों के लिए ग्लोबल मार्केट से आज अच्छे संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में आज 250 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रहा है। एशिया में निक्केई करीब 1.5 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वही, कल अमेरिकी बाजारों में शानदार मजबूती देखने को मिली थी। पिछले कारोबारी दिन की बात करों तो 8 अगस्त को भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय इक्विटी इंजेक्सों ने पिछले कारोबारी सत्र की कुछ बढ़त को गंवा दिया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 581.79 अंक या 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 78,886.22 पर बंद हुआ था, और निफ्टी 180.50 अंक या 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 24,117 पर बंद हुआ था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
आयशर मोटर्स के अच्छे नतीजे. अनुमान से कमजोर एस्ट्रल के नतीजे
आयशर मोटर्स के पहली तिमाही के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे है। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 20 फिसदी बढ़ा है। रेवेन्यू में 10 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं मार्जिन में भी सुधार दिखा है। दूसरी तरफ एस्ट्रेल के नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे है। मुनाफा फ्लैट रहा है। मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है।
बायोकॉन के कमजोर नतीजे
पहली तिमाही में बायोकॉन के नतीजे कमजोर रहे हैं। 1134 करोड़ की अन्य आय की बदौलत कंपनी को 660 करोड़ का मुनाफा हुआ है। रेवेन्यू फ्लैट रहा है। EBITDA में 13 फीसदी की गिरावट आई है। मार्जिन भी 21 फीसदी से घटकर 18 फीसदी पर रहा है।
एकमुश्त घाटे से SAIL का मुनाफा 61.5% लुढ़का, कॉनकॉर का Q1 मुनाफा 5.8% बढ़ा
312 करोड़ के एकमुश्त घाटे की वजह से SAIL का मुनाफा 61.5% लुढ़का है। आय भी फ्लैट रही है। हालांकि मार्जिन 6.8% से बढ़कर 9.3% रही है। इधर कॉनकॉर का पहली तिमाही में मुनाफा करीब 6 परसेंट बढ़ा है। आय में 9.5 परसेंट का उछाल आया है।
आज आएंगे ग्रासिम के नतीजे, वायदा की 11 कंपनियां पेश करेंगी रिजल्ट
निफ्टी में शामिल ग्रासिम के नतीजे आज आएंगे। कंपनी का मुनाफा 72 फीसदी घट सकता है। साथ ही सीमेंस, ट्रेंट, बर्जर पेंट, जुबिलेंट फूड्स समेत वायदा की 11 कंपनियां आज अपने रिजल्ट्स पेश करेंगी।
गिफ्ट निफ्टी में जोरदार तेजी
गिफ्ट निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। यहा 285.50 अंक यानी 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 24,381.00 के आसपास दिख रहा है। आज यह 22,555.50 के स्तर पर खुला था। वहीं, कल यह 24,371.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजार में मजबूती
कल अमेरिकी बाजार में शानदार मजबूती रही थी। नैस्डैक 2.75 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। अमेरिका में जॉबलेस क्लेम में अनुमान से ज्यादा गिरावट आई है। नवंबर 2022 के बाद S&P500 में सबसे ज्यादा तेजी आई है। नैस्केड टेक शेयरों की तेजी से चढ़ा है। जेपी मॉर्गन ने कहा है कि 75 फीसदी ग्लोबल कैरी ट्रेड को हट गया है। अमेरिकी फ्यूचर्स में शांति दिख रही है। बेरोजगारी दावों के आंकड़ों में उम्मीद से अधिक गिरावट के बाद नैस्डैक और एसएंडपी 500 दोनों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। डाओ जोन्स 683 अंक , एसएंडपी 500 इंडेक्स 120 अंक, नैस्डैक 464 अंक और रसेल2के 49 अंकों की बढ़त लेकर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में तेजी
आज एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 290 अंकों की तेजी के साथ 24,387.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 549.08 अंक यानी करीब 1.55 फीसदी की तेजी के साथ 35,380.23 के आसपास दिख रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 718.88 अंक यानी 3.45 फीसदी की तेजी के साथ 21,598.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 329.45 अंक यानी करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 17,228.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी में भी 1.48 फीसदी की मजबूती दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
अमेरिका की बॉन्ड यील्ड की बात करें तो 30 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 4.23 फीसदी पर, 10 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.92 फीसदी पर, 5 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.73 फीसदी पर और 2 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.94 फीसदी पर दिख रही है।
डॉलर इंडेक्स में बढ़त
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स मामूली बढ़त पर कारोबार करता दिख रहा था। फिलहाल ये 103.27 के स्तर पर दिख रहा है।
एशियाई करेंसीज की चाल मिलीजुली
शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राएं मिलाजुला कारोबार कर रही है। जबकि वर्ष-दर-वर्ष आधार पर मलेशियाई रिंगिट में 2.5% से अधिक की बढ़त हुई। वहीं दूसरी मुद्राएं लाल निशान में कारोबार कर रही हैं।
सोने में गिरावट
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। फिलहाल सोने में 0.28 फीसदी और चांदी में 0.20 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।
कच्ते तेल में नरमी
शुक्रवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में तेल की कीमतों में गिरावट आई। लेकिन सप्ताह के दौरान इसमें 3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त की संभावना है, क्योंकि अमेरिकी रोजगार आंकड़ों ने मांग संबंधी चिंताओं को हल्का कर दिया है और मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ने की आशंका बनी हुई है। WTI क्रूड में 0.32 और ब्रेंट क्रूड में 0.34 की गिरावट दिख रही है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 8 अगस्त को 2626 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 577 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।