Global market : ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत, गिफ्ट निफ्टी में 250 अंकों का उछाल, एशिया में निक्केई करीब 1.5% ऊपर

Global market: अमेरिकी फ्यूचर्स में शांति दिख रही है, जबकि एशियाई इंडेक्स अमेरिकी बाजारों में उछाल का जश्न मना रहे हैं। नैस्डैक 2.75 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। अमेरिका में जॉबलेस क्लेम में अनुमान से ज्यादा गिरावट आई है। नवंबर 2022 के बाद S&P500 में सबसे ज्यादा तेजी आई है

अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 9:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Global market : नैस्डैक 2.75 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। अमेरिका में जॉबलेस क्लेम में अनुमान से ज्यादा गिरावट आई है

Global market : ग्लोबल मार्केट से शानदार संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 250 अंकों का जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। एशिया में निक्केई करीब 1.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। वही, कल अमेरिकी बाजार में शानदार मजबूती रही थी। नैस्डैक 2.75 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था। अमेरिका में जॉबलेस क्लेम में अनुमान से ज्यादा गिरावट आई है। नवंबर 2022 के बाद S&P500 में सबसे ज्यादा तेजी आई है। नैस्केड टेक शेयरों की तेजी से चढ़ा है। जेपी मॉर्गन ने कहा है कि 75 फीसदी ग्लोबल कैरी ट्रेड को हट गया है।

अमेरिकी फ्यूचर्स में शांति दिख रही है, जबकि एशियाई इंडेक्स अमेरिकी बाजारों में उछाल का जश्न मना रहे हैं। बेरोजगारी दावों के आंकड़ों में उम्मीद से अधिक गिरावट के बाद नैस्डैक और एसएंडपी 500 दोनों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। डाओ जोन्स 683 अंक , एसएंडपी 500 इंडेक्स 120 अंक, नैस्डैक 464 अंक और रसेल2के 49 अंकों की बढ़त लेकर बंद हुआ।

Trade setup for today : 24700 की ओर आगे बढ़ने के लिए 24400 के रजिस्टेंस से पार पाना जरूरी


अमेरिका की बॉन्ड यील्ड

अमेरिका की बॉन्ड यील्ड की बात करें तो 30 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 4.23 फीसदी पर, 10 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.92 फीसदी पर, 5 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.73 फीसदी पर और 2 साल की यूएस बॉन्ड यील्ड 3.94 फीसदी पर दिख रही है।

एशियाई बाजारों में तेजी

आज एशियाई बाजारों में चौतरफा तेजी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 290 अंकों की तेजी के साथ 24,387.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 549.08 अंक यानी करीब 1.55 फीसदी की तेजी के साथ 35,380.23 के आसपास दिख रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 718.88 अंक यानी 3.45 फीसदी की तेजी के साथ 21,598.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। जबकि हांग कांग का हैंग सेंग 329.45 अंक यानी करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ 17,228.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोस्पी में भी 1.48 फीसदी की मजबूती दिख रही है। शंघाई कम्पोजिट भी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।