Trade setup for today : 24700 की ओर आगे बढ़ने के लिए 24400 के रजिस्टेंस से पार पाना जरूरी
Trade setup : वर्तमान सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब स्थित 24400 का स्तर निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए काफी अहम है। निफ्टी को 24,700 की ओर आगे बढ़ने के लिए इस बाधा को पार करना जरूरी है। बाजार जानकारों का ये भी कहना है आगे किसी भी गिरावट की स्थिति में अगर 24,000-23,900 का स्तर टूट जाता है तो गिरावट और बढ़ सकती है
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 09, 2024 पर 8:14 AM
Trade setup : ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 75 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला
Trade setup : बेंचमार्क इंडेक्स 8 अगस्त को एक सीमित दायरे में रहे। सेंसेक्स-निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे सत्र में निचले स्तर पर बंद हुए। कमजोर ग्लोबल संकेतों और RBI द्वारा नीतिगत दरों पर यथास्थिति कायम रखने के कारण पिछले दिन के बढ़त का आधा से ज्यादा हिस्सा साफ हो गया। निफ्टी 50 इंडेक्स 181 अंक गिरकर 24,117 पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि वर्तमान सप्ताह के उच्चतम स्तर के करीब स्थित 24400 का स्तर निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए काफी अहम है। निफ्टी को 24,700 की ओर आगे बढ़ने के लिए इस बाधा को पार करना जरूरी है। बाजार जानकारों का ये भी कहना है आगे किसी भी गिरावट की स्थिति में अगर 24,000-23,900 का स्तर टूट जाता है तो गिरावट और बढ़ सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,079, 24,018 और 23,918
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24279-24340 और 24440
खास फॉर्मेशन : निफ्टी ने डेली चार्ट पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जबकि मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) और एमएसीडी (मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस) ने निगेटिव रुझान बनाए रखा है। निफ्टी बोलिंगर बैंड के निचले छोर में कारोबार करना जारी रखे हुए है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 50,376, 50,520, और 50,754
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 49,909, 49,765, और 49,531
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 50,525, 51,073
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 49,720, 48,863
खास फॉर्मेशन : कल बैंक निफ्टी ने फ्रंटलाइनर्स से बेहतर प्रदर्शन किया। कल इसने 38 अंक की बढ़त के साथ डेली टाइम फ्रेम पर अपर और लोअर शैडो के साथ एक छोटा बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया, जो वैलैटिलिटी कायम रहने का संकेत है। इस सप्ताह की शुरुआत से ही इंडेक्स 1,000 अंकों की रेंज के भीतर बना हुआ है और सभी अहम मूविंग एवरेज (10, 21, और 50-डे ईएमए - एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से भी नीचे कारोबार कर रहा है।
कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,400 की स्ट्राइक पर 1.04 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
पुट ऑप्शन डेटा
24,100 की स्ट्राइक पर 1.7 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
पिछले कुछ सत्रों में आए अच्छे करेक्शन के बाद वोलैटिलिटी थोड़ी बढ़ गई और ये16 अंक से ऊपर बनी रही। ये तेजड़ियों के लिए प्रतिकूल स्थिति है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 16.17 के स्तर से 2.67 फीसदी बढ़कर 16.6 पर पहुंच गया।
हाई डिलिवरी ट्रेड
यहां वे स्टॉक दिए गए हैं जिनमें डिलीवरी ट्रेड का सबसे बड़ा हिस्सा देखने को मिला। डिलीवरी का बड़ा हिस्सा स्टॉक में निवेशको (ट्रेडिंग के विपरीत) की रुचि को दर्शाता है।
15 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 15 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला
73 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 73 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।
75 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 75 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
पुट कॉल रेशियो
सेंटिमेंट इंडीकेट निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (PCR) 8 अगस्त को पिछले कारोबारी दिन के 0.88 से बढ़कर 1.04 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: पंजाब नेशनल बैंक
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: आदित्य बिड़ला कैपिटल, आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल, बिड़लासॉफ्ट, जीएनएफसी, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, मणप्पुरम फाइनेंस, आरबीएल बैंक