Credit Cards

Market Fall: 21,800 या 22,000 कहां रुकेगा बाजार, अनुज सिंघल ने जानें टेक्निकल और फंडामेटल कैसे रहेगी इसकी चाल

अनुज सिंघल ने कहा कि इस सवाल का जवाब हम दो तरह से देखेंगे। टेक्निकल और फंडामेंटल, दोनों तरह से देखते हैं। तकनीकी तौर पर निफ्टी चुनाव के बाद आई पूरी तेजी गंवाने के करीब है। बड़ा सवाल यह है कि अब क्या हम 21,800 या 22,000 पर भी रुकेंगे?

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी की फरवरी में भी नुकसान के साथ क्लोजिंग की तैयारी है। लगातार पांचवे महीने निफ्टी में गिरावट देखने को मिली।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अक्सर आपको आम सहमति से उलटी चाल दिखती है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद सबका नजरिया था कि चीन गिरेगा। लेकिन चीन के बाजार में तेजी का नया बुल मार्केट शुरू हो गया है। चीन में पैसा भी जबर्दस्त जा रहा है। भारत से पैसा निकालकर चीन में जा रहा है। इस साल चीन में करीब $10 bn का इनफ्लो रहा है। भारत में इस साल अब तक $13 bn की रकम निकली है। भारतीय बाजार अपनी खुद की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। जब तक नतीजे नहीं सुधरेंगे तबतक बाजार नहीं चलेगा। FIIs तभी लौटेंगे जब उन्हें नतीजे बेहतर होते दिखेंगे। FIIs की एक और दिक्कत कि रुपया बहुत कमजोर हो रहा है।

1996 में आप क्या कर रहे थे?

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी की फरवरी में भी नुकसान के साथ क्लोजिंग की तैयारी है। लगातार पांचवे महीने निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। अगर ऐसा हुआ तो 1996 के बाद ऐसा पहली बार होगा। हालांकि 5 महीनों में कुल गिरावट 14% की रही है। कोविड के बाद आई रैली की ये सबसे बड़ी गिरावट है, लेकिन असली दिक्कत पोर्टफोलियो में है। मिडकैप अपने शिखर से 18.5% और स्मॉल कैप 22% नीचे हैं। PSU इंडेक्स 29%, रियल एस्टेट 29%, PSU बैंक 27% नीचे हैं।

बाजार: अब कहां तक गिरेंगे हम?


अनुज सिंघल ने कहा कि इस सवाल का जवाब हम दो तरह से देखेंगे। टेक्निकल और फंडामेंटल, दोनों तरह से देखते हैं। तकनीकी तौर पर निफ्टी चुनाव के बाद आई पूरी तेजी गंवाने के करीब है। बड़ा सवाल यह है कि अब क्या हम 21,800 या 22,000 पर भी रुकेंगे? अब अक्टूबर 2023 से शुरू हुई पूरी तेजी के करेक्शन का रिस्क है। अक्टूबर 2023 में 18,850 से बड़ी तेजी की शुरुआत हुई थी । वो रैली भी अब करीब 50% रीट्रेस हो चुकी है। अगर वो रैली भी 66% रीट्रेस हुई तो 21,200 तक जगह बनेगी। अगर शिखर से 20% करेक्शन हुआ तो वो भी 21,000 पर आएगा।

बाजार: अब कहां तक गिरेंगे हम?

अब बात करते हैं फंडामेंटल नजरिए की। मान कर चलते हैं FY26 का निफ्टी EPS 1200 रहेगा। 21,000 पर निफ्टी का forward PE करीब 17.5x होगा। इसका मतलब 21,000-22,000 के बीच निफ्टी का गिरना खत्म हो। अब जरूरी नहीं है कि हम 21,000 तक जाएं ही। ये भी जरूरी नहीं कि हम 21,000 पर भी रुक जाएं, लेकिन प्वाइंट ये है कि 21,000-22,000 निवेशकों के लिए निवेश का बेहतरीन मौका होगा। बस एक बात का ध्यान रखें ये एनालिसिस सिर्फ लार्जकैप शेयरों के लिए है मिडकैप, स्मॉलकैप ज्यादा भी गिर सकते हैं।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने निफ्टी का पहला सपोर्ट 22500 पर है जबकि अगला सपोर्ट 22400 पर है । वहीं पहला रजिस्टेंस 22,650 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 22800 पर है। अनुज सिंघल ने कहा कि आज मंथली एक्सपायरी, इसलिए राइटर्स की रेंज का सम्मान करें। निफ्टी में बिकवाली जोन 22,600-22,650 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 22,750 पर लगाए। वहीं खरीदारी का जोन 22,400-22,450 पर है। इसके लिए स्टॉप लॉस 22,350 पर लगाए। 22800 तक की हर तेजी के फेल होने पर बिकवाली बड़ा ट्रेड है।

बैंक निफ्टी की रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी का बेसिक रेंज 48,425-48,800 पर है जबकि बैंक निफ्टी काफी कमजोर है। हर रैली के फेल होने पर बेचें और SL- दिन का हाई पर लगाए। गिरावट में 48,000 भी दिख सकता है। 48,400 बचा तो खरीदें स्टॉपलॉस दिन का निचला स्तर पर लगाए।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी-बैंक निफ्टी में इन लेवल्स पर मिलेगा मुनाफा, हरगिज ना चूके इनसे नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।