Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अक्सर आपको आम सहमति से उलटी चाल दिखती है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद सबका नजरिया था कि चीन गिरेगा। लेकिन चीन के बाजार में तेजी का नया बुल मार्केट शुरू हो गया है। चीन में पैसा भी जबर्दस्त जा रहा है। भारत से पैसा निकालकर चीन में जा रहा है। इस साल चीन में करीब $10 bn का इनफ्लो रहा है। भारत में इस साल अब तक $13 bn की रकम निकली है। भारतीय बाजार अपनी खुद की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। जब तक नतीजे नहीं सुधरेंगे तबतक बाजार नहीं चलेगा। FIIs तभी लौटेंगे जब उन्हें नतीजे बेहतर होते दिखेंगे। FIIs की एक और दिक्कत कि रुपया बहुत कमजोर हो रहा है।
