सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
आज साफ हो जाएगा कि बाजार का अपट्रेंड कितना मजबूत है। कल निफ्टी 20 और 50 DEMA के ऊपर बंद हुआ। अब कल का निचला स्तर यानी 25,609 सबसे अहम लेवल है। गिफ्ट निफ्टी सही हुआ तो आज हम वहीं खुलेंगे और गिफ्ट निफ्टी के नीचे होने का कारण पूरा ग्लोबल फैक्टर है। डॉनल्ड ट्रंप फिर भड़के और बोले ज्यादा टैरिफ लगा दूंगा। उधर Anthropic ने एक और शिकार किया, IBM 13% लुढ़का और इन सबके चलते ही डाओ जोंस कल 800 अंक गिरा, इसलिए ही गिफ्ट निफ्टी नीचे है, लेकिन हमारा बाजार काफी मजबूत है और टेक्सचर 'Buy on dips' का है। ऐसे में पहली गिरावट में तो पक्का खरीदारी का मौका होना चाहिए। कल के ट्रेड के इंटरनल्स काफी अच्छे हैं। कल FIIs की कैश और फ्यूचर्स मिलाकर बड़ी खरीदारी की है। कैश में करीब 3500 Cr और फ्यूचर्स को मिलाकर 7150 Cr की खरीदारी की है।
बाजार: आज के दूसरे संकेत?
आज NSE की मंथली एक्सपायरी है। निफ्टी में अब तक 53% और बैंक निफ्टी में 63% रोलओवर हुआ है। FIIs की नेट शॉर्ट पोजिशन अब 71% पर है, एक समय 91% थी। ये सीरीज काफी विचित्र रही है। इस महीने निफ्टी IT 17% गिरा, फिर भी निफ्टी ऊपर है। इस महीने निफ्टी बैंक करीब 2.8% ऊपर रहा, लेकिन असली फायदा इस बार बाकी की बड़ी सेक्टर्स में मिले हैं।
इस ऑटो सेक्टर ने 5 फीसदी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और PSU बैंक ने 9 फीसदी, इंफ्रा सेक्टर ने 6 फीसदी और निफ्टी हाउसिंग में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसका मतलब एकदम साफ है, बाजार का फोकस पूरी तरह घरेलू है और ये सब सेक्टर वही हैं जहां नतीजे पॉजिटिव रहे हैं।
एन्थ्रोपिक और IT: अब क्या करें?
IT शेयरों को अभी के लिए पूरी तरह छोड़ दें। 1 महीने पहले भी आपको IT शेयर आकर्षक लगे होंगे । वहां से सोचिए, इंडेक्स 17% गिर चुका है। इस महीने के निफ्टी के टॉप 5 गिरने वाले शेयर सभी IT के हैं। AI का डिसरप्शन रियल है और गेम-चेंजिंग भी है। यहां से कुछ IT कंपनियां खुद को बदलाव के हिसाब से ढाल लेंगी, लेकिन अभी ये कहना मुश्किल है कि वो कौन सी कंपनियां होंगी। हो सकता है ये खरीदारी का मौका हो, लेकिन रिस्क भी रियल है। बाजार में contra अप्रोच कभी-कभी ही काम करती है। अभी के लिए यहां बहादुरी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।
तो अब क्या करें?
इंडेक्स में अभी भी 'Buy on dips' की रणनीति रखें। बैंक निफ्टी अभी भी निफ्टी से बेहतर है। जो चल रहा है, वहीं रहिए। कल भी हमने 3 सेक्टर्स की बात की थी और वह PSU बैंक, NBFC और ऑटो सेक्टर था। और कल यही 3 सबसे ज्यादा चलने वाले सेक्टर रहे। इन सेक्टर्स में गिरावट में अपनी पोजिशन्स को जोड़े। ट्रेडर का धर्म है प्राइस एक्शन का सम्मान करना है। स्मॉलकैप में एक बड़ी रैली के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन ये वाली रैली अलग होगी क्योंकि 2024 वाले शेयर नहीं चलेंगे। आपको नए और बढ़िया शेयर खोजने होंगे ।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,600-25,650 (कल का low) पर रहा। बड़ा सपोर्ट 25,475-25,525 (ऑप्शंस आंकड़े) पर है। मौजूदा लॉन्ग सौदों पर 25,600 का स्टॉप लॉस रखें। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन है। 25,575-25,650, स्टॉप लॉस 25,525 पर लगाए। अभी के लिए निफ्टी में कोई SELL ट्रेड नहीं। पहला रजिस्टेंस 25,700-25,750 (न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,800-25,850 (ऑप्शंस जोन) पर है। अगर निफ्टी 25,850 पार करता है तो 26,000 तक कोई रजिस्टेंस नहीं है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में वही कल वाली अप्रोच रखें। बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी करनी है। 60,800 के ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 61,000-61,200 पर है जबकि स्टॉप लॉस 60,800 पर है। पहला रजिस्टेंस 61,500 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 61,700-61,800 पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।