Get App

बाजार का फोकस घरेलू फैक्टर पर, इंडेक्स में अभी भी 'Buy on dips' की रखें रणनीति- अनुज सिंघल

Trading Ideas: इंडेक्स में अभी भी 'Buy on dips' की रणनीति रखें। बैंक निफ्टी अभी भी निफ्टी से बेहतर है। जो चल रहा है, वहीं रहिए। कल भी हमने 3 सेक्टर्स की बात की थी और वह PSU बैंक, NBFC और ऑटो सेक्टर था। और कल यही 3 सबसे ज्यादा चलने वाले सेक्टर रहे। इन सेक्टर्स में गिरावट में अपनी पोजिशन्स को जोड़े

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 9:05 AM
बाजार का फोकस घरेलू फैक्टर पर, इंडेक्स में अभी भी 'Buy on dips' की रखें रणनीति- अनुज सिंघल
Trading plan : बैंक निफ्टी में वही कल वाली अप्रोच रखें। बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी करनी है। 60,800 के ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग रहें।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

आज साफ हो जाएगा कि बाजार का अपट्रेंड कितना मजबूत है। कल निफ्टी 20 और 50 DEMA के ऊपर बंद हुआ। अब कल का निचला स्तर यानी 25,609 सबसे अहम लेवल है। गिफ्ट निफ्टी सही हुआ तो आज हम वहीं खुलेंगे और गिफ्ट निफ्टी के नीचे होने का कारण पूरा ग्लोबल फैक्टर है। डॉनल्ड ट्रंप फिर भड़के और बोले ज्यादा टैरिफ लगा दूंगा। उधर Anthropic ने एक और शिकार किया, IBM 13% लुढ़का और इन सबके चलते ही डाओ जोंस कल 800 अंक गिरा, इसलिए ही गिफ्ट निफ्टी नीचे है, लेकिन हमारा बाजार काफी मजबूत है और टेक्सचर 'Buy on dips' का है। ऐसे में पहली गिरावट में तो पक्का खरीदारी का मौका होना चाहिए। कल के ट्रेड के इंटरनल्स काफी अच्छे हैं। कल FIIs की कैश और फ्यूचर्स मिलाकर बड़ी खरीदारी की है। कैश में करीब 3500 Cr और फ्यूचर्स को मिलाकर 7150 Cr की खरीदारी की है।

बाजार: आज के दूसरे संकेत?

आज NSE की मंथली एक्सपायरी है। निफ्टी में अब तक 53% और बैंक निफ्टी में 63% रोलओवर हुआ है। FIIs की नेट शॉर्ट पोजिशन अब 71% पर है, एक समय 91% थी। ये सीरीज काफी विचित्र रही है। इस महीने निफ्टी IT 17% गिरा, फिर भी निफ्टी ऊपर है। इस महीने निफ्टी बैंक करीब 2.8% ऊपर रहा, लेकिन असली फायदा इस बार बाकी की बड़ी सेक्टर्स में मिले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें