ट्रंप की खीझ के बीच मस्ती के मूड में बाजार, अनुज सिंघल से जानें बाजार में आगे के लिए बनाए निवेश रणनीति

पहला रजिस्टेंस 24,675-24,725 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 (10 and 20 DEMA) पर है। पहला सपोर्ट 24,500-24,550 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,350-24,450 (हाल के निचले स्तर) पर रहा। बाजार फ्लैट या नीचे खुले तो खुलते ही खरीदें

अपडेटेड Sep 02, 2025 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
अब भी ऑटो और FMCG शेयरों में अच्छे मौके हैं। GST काउंसिल की बैठक अब सबसे बड़ा संकेत है।

कल पूरे इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल तस्वीर SCO की थी। कल क्लोजिंग में हमने राय दी थी कि ट्रंप भड़केंगे। असल में ये अब ट्रंप की खीझ है। ट्रंप को लगता था कि भारत उनके सामने गिड़गिड़ाएगा। भारत का संदेश साफ है: डील होगी तो आपसी शर्तों पर होगी। भारत, रूस और चीन ग्लोबल GDP का करीब 25% हैं। भारत, रूस और चीन में दुनिया की करीब 40% जनसंख्या रहती है। अगर तीनों साथ आएं तो अमेरिकी टैरिफ का मुकाबला आसान होगा। अब ट्रंप ने जो बयान दिया वो हताशा दिखाता है। अब वो कह रहे हैं कि भारत ने टैरिफ 0 करने का ऑफर दिया लेकिन देर हो गई। ट्रंप की यही दिक्कत है कि वो चाहते हैं दुनिया उनके हिसाब से चले। खैर जो भी हो, हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत है। बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लंबे अवधि का टेक्सचर पॉजिटिव है।

ऐसा पहली बार हुआ है 25 सालों में

इतिहास में पहली बार निफ्टी की एक्सपायरी आज मंगलवार को होगी। आज ऑप्शन राइटर्स की रेंज का सम्मान करना होगा। वैसे भी सोमवार को ट्रेंडिंग डे के बाद मंगलवार को कंसॉलिडेशन का ट्रैक रिकॉर्ड है। आज देखना होगा कि एक्सपायरी का दिन बदलने का क्या असर पड़ता है, लेकिन एक चीज जरूर है कि निफ्टी ने डबल बेस बनाया है। पिछली बार 24,350 और इस बार 24,450 पर शायद बेस बना हो। बाजार में कल की रैली पूरी तरह से फंडामेंटल कारण से थी। कल हमने बात की थी कि ऑटो बिक्री आंकड़े बाजार का सबसे बड़ा संकेत हैं। कल की ऑटो बिक्री ने साबित किया कि इकोनॉमी में सुधार हो रहा है। ये बिक्री और बेहतर होती अगर GST कटौती वाला एलान नहीं हुआ होता।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?


अब भी ऑटो और FMCG शेयरों में अच्छे मौके हैं। GST काउंसिल की बैठक

अब सबसे बड़ा संकेत है। GST कट शानदार होना चाहिए। यहां निराशा या गुगली की कोई जगह नहीं है। अगर 18% कट किया तो फिर सभी के लिए होना चाहिए। अगर साफ-सुथरा GST कट हुआ तो ये रैली और बढ़ेगी। हां, ये जरूर हो सकता है कि एक बार 'Sell on news' हो जाए, लेकिन कंजम्पशन सेक्टर यहां से बाजार का लीडर रहेगा। हर गिरावट पर कंजम्पशन बास्केट में शेयर जोड़िए। बाजार की सिर्फ एक ही दिक्कत है बैंक निफ्टी। कल भी बैंक निफ्टी उतना नहीं चला जितना बाकी इंडेक्स चले। अगर रैली को बढ़ना है तो बैंक निफ्टी को चलना होगा और कुछ नहीं तो कम से कम एक mean reversion संभव है। बैंक निफ्टी का 10 DEMA 54,600 पर और 20 DEMA 55,100 पर है।

निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 24,675-24,725 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,800 (10 and 20 DEMA) पर है। पहला सपोर्ट 24,500-24,550 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,350-24,450 (हाल के निचले स्तर) पर रहा। बाजार फ्लैट या नीचे खुले तो खुलते ही खरीदें। पोजीशन जोड़ने का जोन 24,550-24,600 पर है , इसके लिए सख्त SL 24,475 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 54,200-54,300 (चार्ट के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 54,500-54,600 (10 DEMA) पर है जबकि पहला सपोर्ट 53,800-54,000 पर है । वहीं बड़ा सपोर्ट 53,500-53,600 पर है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।