बाजार आज फुल जोश में नजर आ रहा है। अमेरिका में ब्याज दरें कम बढ़ने की उम्मीद से ये जोश देखने को मिल रहा है। शुरुआती घंटों में सेंसेक्स करीब 700 प्वाइंट ऊपर चढ़ गया। जबकि निफ्टी भी तेजी दिखाते हुए 17500 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी भी अच्छा एक्शन दिखा रहा है। इसके सभी 12 शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। वहीं फार्मा को छोड़ सभी सेक्टरों में हरियाली छाई हुई है। मेटल और फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा रौनक नजर आई। बाजार के इस माहौल में कमाई के लिए आज आशीष बहेती ने टाटा पावर पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि अमित सेठ ने आरईसी में आज सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने फर्स्टसोर्स पर दांव लगाया। प्रकाश दीवान ने भी एक्साइड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Power
आशीष बहेती ने Tata Power के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 210 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
अमित सेठ ने REC पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि REC में 118 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 125 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 115 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Firstsource
मानस जायसवाल ने Firstsource पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Firstsource में 109 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 106 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 112 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Exide
प्रकाश दीवान ने मिडकैप सेगमेंट से Exide का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Exide के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 179 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा कमाने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )