Get App

निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में दिखा हल्का दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

Titan के स्टॉक में ashishbahety.com के आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली पुट 60 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 12:00 PM
निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में दिखा हल्का दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव
Newgen Software पर मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बालिगा ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1101 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी हल्के दबाव के साथ 23600 के करीब नजर आया। HDFC BANK, M&M, ITC और भारती एयरटेल ने इंडेक्स पर दबाव बनाया। बैंक निफ्टी में भी कंसोलिडेशन देखने को मिला। दूसरी तफ INDIA VIX करीब तीन परसेंट चढ़ा। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए आशीष बहेती ने टाइटन पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि शिवांगी सरडा ने एमसीएक्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा अमित सेठ ने चार्ट के चमत्कार के लिए एल्केम लैब पर दांव लगाया। जबकि अंबरीश बालिगा ने न्यूजेन सॉफ्टवेयर पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Titan

ashishbahety.com के आशीष बहेती ने Titan के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 3400 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 60 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 70 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 48 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः MCX Future

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने MCX में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि MCX में 6155 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 6350 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6000 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें