Top Intraday Calls: निफ्टी की एक्सपायरी के दिन को बाजार मामूली बढ़त पर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 182.22 अंक या 0.23 प्रतिशत ऊपर 78453.78 के स्तर पर नजर आया। निफ्टी 31.40 अंक या 0.13 प्रतिशत चढ़ कर 23727.70 के लेवल पर नजर आया। शुरुआती कारोबार में लगभग 1218 शेयर बढ़े। जबकि 368 शेयर गिरे। निफ्टी पर विप्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स रहे। जबकि श्रीराम फाइनेंस, अपोलो हॉस्पिटल्स, एमएंडएम, भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और ब्रिटानिया के स्टॉक्स प्रमुख लूजर्स स्टॉक्स रहे। ऐसे में बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गज एक्सपर्ट्स ने क्विक सिंगल्स स्टॉक्स (Quick Singles Stocks) के रूप आज के इंट्राडे स्टॉक्स बताये जिनमें जोरदार कमाई हो सकती है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Tata Chemicals
प्रकाश गाबा ने कहा आज के बाजार के हिसाब से उन्हें टाटा केमिकल्स का स्टॉक दांव लगाने के लिए अच्छा लग रहा है। इस स्टॉक में 954 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 970-980 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें 945 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना जरूरी है।
rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का आज का इंट्राडे स्टॉक - Lupin
राजेश सातपुते ने आज के लिए फार्मा कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि ल्यूपिन का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 2204 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2250-2270 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 2180 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
ashishbahety.com के आशीष बहेती का आज का इंट्राडे स्टॉक - Divsi Lab
आशीष बहेती ने आज के लिए फार्मा कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि डिवीज लैब का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 6172 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 6300-6400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 6070 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य का आज का इंट्राडे स्टॉक - Zydus Life
रचना वैद्य ने आज के लिए फार्मा सेक्टर के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि जायडस लाइफ का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 1001 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1010-1020 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 990 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का आज का इंट्राडे स्टॉक - IGL
मानस जायसवाल ने आज इंट्राडे स्टॉक के रूप में आईजीएल पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में आज तेजी नजर आ सकती है। इसमें 208 रुपये के स्तर खरीदारी करनी चाहिए। ये 217 रुपये के लेवल तक चढ़ सकता है। हालांकि सुरक्षित ट्रेड के लिहाज से इसमें 205 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal की शिवांगी सरडा का आज का इंट्राडे स्टॉक - Laurus Labs
शिवांगी सरडा ने आज के लिए फार्मा कंपनी के स्टॉक पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि लॉरस लैब्स का स्टॉक उन्हें पसंद आ रहा है। इसमें 637 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 660 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 620 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)