Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

Top 20 Stocks Today- Cummins India पर एक एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि सालाना आधार पर Q3 में आय 2,534 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,086 करोड़ रुपये रही। Q3 में मुनाफा 455 करोड़ रुपये से बढ़कर 514 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 538 करोड़ रुपये से बढ़कर 600 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
BPCL पर दूसरे एक्सपर्ट ने Green सिग्नल दिया है। उनका कहना है कि एक दिन में क्रूड का भाव 2% से ज्यादा गिरा। Goldman Sachs की खरीदारी की सलाह के साथ 360 रुपये का लक्ष्य दिया

Top 20 Stocks Today- नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। आज SBI, ITC, ब्रिटानिया, भारती एयरटेल समेत निफ्टी की 6 कंपनियां अपने रिजल्ट पेश करेंगी। SBI का मुनाफा 88% बढ़ सकता है। ब्याज से कमाई में 7% की बढ़त संभव है। वायदा की 11 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। इसकी वजह से आज इन कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन कंपनियों के शेयरों पर बाजार की नजरें रहेंगी। वहीं सीएनबीसी-आवाज़ पर सीधा सौदा शो में निवेशकों को ट्रेडिंग के लिए CUMMINS INDIA और BPCL सहित 20 दमदार स्टॉक्स सुझाये गये हैं। इसमें अपनी समझ और विश्लेषण के साथ निवेश करके निवेशक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

आशीष वर्मा की टीम

1) CUMMINS INDIA (GREEN)

सालाना आधार पर Q3 में मुनाफा 455 करोड़ रुपये से बढ़कर 514 करोड़ रुपये रहा। Q3 में आय 2,534 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,086 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 538 करोड़ रुपये से बढ़कर 600 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 21.2% से घटकर 19.4% रही


2) SAGILITY INDIA (GREEN)

सालाना आधार पर Q3 में आय 1260 करोड़ रुपये से बढ़कर 1453 करोड़ रुपये रही। Q3 में मुनाफा 71 करोड़ रुपये से बढ़कर 217 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 260 करोड़ रुपये से बढ़कर 392 करोड़ रुपये रहा

3) AGI INFRA (GREEN)

Q3 में आय 26% बढ़ी जबकि मुनाफा 28% बढ़ा

4) GUJARAT GAS (RED)

सालाना आधार पर Q3 में कंसोलिडेटेड मुनाफा बिना बदलाव के 221 करोड़ रुपये रहा। Q3 में कंसोलिडेटेड आय 3,939 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,152.9 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA 400.7 करोड़ रुपये से घटकर 380.4 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 10.2% से घटकर 9.2% रही

5) SULA VINEYARDS (RED)

सालाना आधार पर Q3 में कंसोलिडेटेड आय 203 करोड़ रुपये से घटकर 200 करोड़ रुपये रही। Q3 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 43 करोड़ रुपये से घटकर 28 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA 71.7 करोड़ रुपये से घटकर 53 करोड़ रुपये रहा। Q3 में EBITDA मार्जिन 35.3% से घटकर 26.5% रही

6) VRL LOGISTICS (GREEN)

तीसरी तिमाही में अच्छे नतीजों के दम पर स्टॉक में तेजी नजर आ सकती है

7) TATA POWER (GREEN)

दिल्ली चुनावों के मद्देनजर शेयर में तेजी की उम्मीद है।70 सीटों पर कल वोट डाले गए। नतीजे 8 फरवरी को आयेंगे

8) NBCC (GREEN)

दिल्ली चुनावों के मद्देनजर शेयर में तेजी की उम्मीद है।70 सीटों पर कल वोट डाले गए। नतीजे 8 फरवरी को आयेंगे

9) JBM AUTO (GREEN)

दिल्ली चुनावों के मद्देनजर शेयर में तेजी की उम्मीद है।70 सीटों पर कल वोट डाले गए। नतीजे 8 फरवरी को आयेंगे

10) TATA MOTORS (GREEN)

अच्छे विदेशी संकेतों के मद्देनजर शेयर में तेजी की उम्मीद है

Trade setup for today : 23800 के ऊपर निफ्टी में 24000-24200 का स्तर मुमकिन, गिरावट पर खरीदारी रणनीति करेगी काम

यतिन मोता की टीम

1) SWIGGY (RED)

Q3 में कंसोलिडेटेड घाटा 574 करोड़ रुपये से बढ़कर 799 करोड़ रुपये रहा। Q3 में कंसोलिडेटेड आय 3049 करोड़ रुपये से बढ़कर 3993 करोड़ रुपये रही। Q3 में EBITDA घाटा 525 करोड़ रुपये से बढ़कर 725 करोड़ रुपये रहा

2) ULTRATECH CEMENT (GREEN)

पश्चिम बंगाल के सोनार प्लांट की क्षमता बढ़ाई। 0.6 MTPA की अतिरिक्त ग्राइंडिंग यूनिट शुरू हुई

3) HPCL (GREEN)

एक दिन में क्रूड का भाव 2% से ज्यादा गिरा। ब्रेंट $75 के नीचे नजर आ रहा है। Goldman Sachs की खरीदारी की सलाह है। इसका लक्ष्य 400 रुपये/शेयर दिया है

4) BPCL (GREEN)

एक दिन में क्रूड का भाव 2% से ज्यादा गिरा। ब्रेंट $75 के नीचे नजर आ रहा है। Goldman Sachs की खरीदारी की सलाह है। इसका लक्ष्य 360 रुपये/शेयर दिया है

5) IOC (GREEN)

एक दिन में क्रूड का भाव 2% से ज्यादा गिरा। ब्रेंट $75 के नीचे नजर आ रहा है। Goldman Sachs की न्यूट्रल रेटिंग की सलाह है। इसका लक्ष्य 110 रुपये/शेयर दिया है

6) REDINGTON (GREEN)

सालाना आधार पर Q3 में कंसोलिडेटेड आय 23,505 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,716 करोड़ रुपये रही। Q3 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 347.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 403 करोड़ रुपये रहा

7) KANSAI NEROLAC PAINTS (GREEN)

सालाना आधार पर Q3 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 154 करोड़ रुपये से बढ़कर 681 करोड़ रुपये रहा। Q3 में कंसोलिडेटेड आय 1,919 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,922 करोड़ रुपये रही

8) AARTI PHARMALABS (GREEN)

कंपनी के तीसरे तिमाही के नतीजे अच्छे रहे लिहाजा शेयर में तेजी की उम्मीद है

9) ESTER INDUSTRIES (GREEN)

कंपनी इस तिमाही में घाटे में मुनाफे में आई। कंपनी को तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर मुनाफा 18.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में कंपनी को 16.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था

10) DLF (GREEN)

CLSA की स्टॉक पर आउटपरफॉर्म की कॉल है। इसका लक्ष्य 975 रुपये/शेयर तय किया है

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।