Trade setup for today : 23800 के ऊपर निफ्टी में 24000-24200 का स्तर मुमकिन, गिरावट पर खरीदारी रणनीति करेगी काम
Market Trade setup: मार्केट एक्सपर्ट्स ने हर गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि अगर इंडेक्स निर्णायक रूप से 23,800 से ऊपर चला जाता है तो 24,000-24,200 की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन 23,800 से नीचे जाने पर अगला सपोर्ट 23,500 पर होगा
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 06, 2025 पर 8:51 AM
Trade Setup : फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 0.46 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 14.08 पर पहुंच गया। लेकिन यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे और निचले जोन में बना हुआ है
Market Trade setup: 5 फरवरी के शुरुआती कारोबारी में निफ्टी ने 23,800 से ऊपर जाकर डाउनवर्ड रेडिस्टेंस ट्रेंडलाइन को पार कर लिया। लेकिन मुनाफावसूली के कारण बढ़ी वोलैटिलिटी के बीच यह स्तर बरकरार नहीं रख पाया। 5 फरवरी को निफ्टी 43 अंक नीचे बंद हुआ। यह तेज उछाल के एक दिन के बाद सांस लेने के लिए ठहरने जैसा संकेत है। हालांकि, डेली चार्ट पर हायर टॉप्स और हायर बॉटम के गठन के साथ,ओवरऑल ट्रेंड तेजी के पक्ष में बना हुआ है। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स हर गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर इंडेक्स निर्णायक रूप से 23,800 से ऊपर चला जाता है तो 24,000-24,200 की ओर तेजी से बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन 23,800 से नीचे जाने पर अगला सपोर्ट 23,500 पर होगा
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,680, 23,650 और 23,601
पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,776, 23,806 और 23,855
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 50,477, 50,550, और 50,667
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 50,243, 50,171, और 50,054
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 51,152, 51,937
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट : 47,875, 46,078
निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 1.62 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
23,000 की स्ट्राइक पर 1.25 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी कॉल ऑप्शन डेटा
बैंक निफ्टी में 52,000 की स्ट्राइक पर 16.65 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
बैंक निफ्टी पुट ऑप्शन डेटा
49,000 की स्ट्राइक पर 13.59 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 0.46 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 14.08 पर पहुंच गया। लेकिन यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे और निचले जोन में बना हुआ है। इससे तेजड़ियों को राहत मिल रही है।
बाजार का मूड दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो (पीसीआर) 5 फरवरी को घटकर 0.97 रह गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.16 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।