Experts views : बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव, किसी गिरावट में मजबूत फंडामेंटल्स वाले शेयर खरीदें

Market tody : आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी ज़्यादातर समय साइडवेज रहा। कारोबारी सत्र के अंत में थोड़ा नीचे बंद हुआ। निचले सिरे पर गिरावट 23,700 के आसपास सीमित रही जबकि ऊपर की ओर बढ़त लगभग 23,800 पर सीमित रही। हालांकि,शॉर्ट टर्म में रुझान बुल्स के पक्ष में बना हुआ है क्योंकि निफ्टी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 7:41 PM
Story continues below Advertisement
आज बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में घूमते नजर आए। निफ्टी 43 अंक नीचे बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स 313 अंक गिरकर बंद हुआ

Stock Market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 5 फरवरी को नकारात्मक नोट पर बंद हुए। निफ्टी आज 23,700 से नीचे बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 312.53 अंक या 0.40 फीसदी नीचे 78,271.28 पर और निफ्टी 42.95 अंक या 0.18 फीसदी नीचे 23,696.30 पर बंद हुआ। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि आज के कारोबारी सत्र में निफ्टी ज़्यादातर समय साइडवेज रहा। कारोबारी सत्र के अंत में थोड़ा नीचे बंद हुआ। निचले सिरे पर गिरावट 23,700 के आसपास सीमित रही जबकि ऊपर की ओर बढ़त लगभग 23,800 पर सीमित रही। हालांकि,शॉर्ट टर्म में रुझान बुल्स के पक्ष में बना हुआ है क्योंकि निफ्टी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है। ये तेजी के रुझान का सपोर्ट करता है। ऊपरी छोर पर निफ्टी निकट अवधि में 24,050 की ओर बढ़ना जारी रख सकता है। इस बीच इसके लिए 23,500 पर सपोर्ट होगा जहां अधिकतम पुट राइटिंग दिखाई दे रही है।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि आगे निफ्टी अपने हालिया उछाल के बाद कंसोलीडेट होना जारी रख सकता है। लेकिन जब तक 23,400 के स्तर से नीचे की कोई निर्णायक बंदी नहीं होती रुझान सकारात्मक बना रहेगा। सभी प्रमुख सेक्टरों के रोटेशनल बेसिस पर रैली में योगदान देने के साथ, ट्रेडरों को स्टॉक सेलेक्शन पर फोकस करना चाहिए और गिरावट के दौरान फंडामेंटली मजबूत स्टॉक को इकट्ठा करने (एक्युमुलेट करने) को प्राथमिकता देनी चाहिए।

बैंकिग और फाइनेंशियल शेयरों में दिखेगी जोरदार तेजी, डिफेंस शेयरों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद -आशीष चतुर मोहता


कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि आज बेंचमार्क इंडेक्स सीमित दायरे में घूमते नजर आए। निफ्टी 43 अंक नीचे बंद हुआ,जबकि सेंसेक्स 313 अंक गिरकर बंद हुआ। तकनीकी रूप से देखें तो सकारात्मक शुरुआत के बाद,बाजार ने उच्च स्तरों पर इंट्राडे बिकवाली का दबाव दर्ज किया। हालांकि,बाजार की शॉर्ट टर्म बनावट अभी भी पॉजिटिव साइड में है। डेली चार्ट पर एक स्मॉल कैंडल फॉर्मेंशन और सुस्त इंट्राडे गतिविधि निकट भविष्य में दिशा हीनता की स्थिति बने रहने का संकेत दे रही है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।