Market Insight : बैंकिंग और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों में आएगी तेजी, मेटल सेक्टर में रखें ट्रेडिंग का नजरिया

Market Insight : मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए ASK हेज सॉल्यूशंस के CEO वैभव संघवी ने कहा कि मई महीने के एमएफ निवेश आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दिखी है। लेकिन किसी एक महीने के आंकड़े से मिडियम टू लॉन्ग टर्म आउटलुक के बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। बाजार में आगे वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 3:53 PM
Market Insight: मेटल सेक्टर पर बात करते हुए वैभव संघवी ने कहा है कि मेटल सेक्टर हाइली सिक्लिकल सेक्टर है। मेटल शेयरों को लॉन्ग टर्म नजरिए से नहीं, ट्रेडिंग के नजरिए से देखना चाहिए

Market Insight : गुरुवार दोपहर को भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने दिन की शुरुआत में हुई जबरदस्त रिकवरी के बाद अपनी इंट्राडे बढ़त गंवा दी। आईटी शेयरों में लगातार कमजोरी के कारण मोमेंटम खोने से पहले,बेंचमार्क ने दिन की शुरुआत में मजबूती के साथ कारोबार किया था। आज मार्केट ब्रेथ भी काफी खराब हो गई। 1,162 शेयरों में तेजी के मुकाबले 2,582 शेयरों में गिरावट दिख रही है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि, ब्रॉडर मार्केट भी दबाव में दिख रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में से प्रत्येक में लगभग 0.7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

ऐसे में मार्केट आउटलुक पर चर्चा करते हुए ASK हेज सॉल्यूशंस के CEO वैभव संघवी ने कहा कि मई महीने के एमएफ निवेश आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दिखी है। लेकिन किसी एक महीने के आंकड़े से मिडियम टू लॉन्ग टर्म आउटलुक के बारे में कुछ कहना संभव नहीं है। बाजार में आगे वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है। लेकिन एक बार बाजार में स्थिरता आने पर और ग्लोबल माहौल थोड़ा सुधरने पर बाजार में फिर से पैसे आने शुरू हो जाएंगे। ग्लोबल स्थिति सुधरने पर SIP इनफ्लो फिर मजबूत होगा। इक्विटी मार्केट में निवेश का लगातार बढ़ रहा है।

मेक इन इंडिया ओर आत्मनिर्भर भारत से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिलेगी मजबूती


भारत में हाल को दिनों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है। इस सेक्टर को सरकार के मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस से फायदा होगा। अगले 10-15 साल में इस सेक्टर में जोरदार ग्रोथ देखने को मिलेगी। मेक इन इंडिया ओर आत्मनिर्भर भारत से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी।

बैंकिंग और डेटा सेंटर से जुड़ी कंपनियों में आएगी तेजी

उन्होंने आगे कहा कि एआई आज की सच्चाई है। यह देश में आने वाला है। ऐसे में इससे जुड़े डेटा सेंटर जैसे शेयरों में जोरदार तेजी आएगी। जो भी कंपनियां डेटा सेंटर इंफ्रा से जुड़ी होंगी उनको इस बूम का फायदा मिलेगा। इसके अलावा आगे बैंकिंग सेक्टर में भी काफी अच्छी ग्रोथ की आने की उम्मीद है। हालांकि, FIIs की बिकवाली जैसे टेक्निकल कारणों की वह से पिछले डेढ़-दो साल से यह सेक्टर दबाव में दिख रहा है। लेकिन इसमें कोई फंडामेंटल कमजोरी नहीं है। बैंकिंग में आगे बेहतर ग्रोथ आने की उम्मीद है। करेक्शन के बाद बैंकिंग शेयर अब अच्छे भाव पर मिल रहे हैं। इन पर फोकस होना चाहिए। मिड से लॉन्ग टर्म में ये शेयर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

फार्मा में CDMO सेगमेंट के लिए तेजी के ट्रिगर अच्छे

मेटल सेक्टर पर बात करते हुए वैभव संघवी ने कहा है कि मेटल सेक्टर हाइली सिक्लिकल सेक्टर है। मेटल शेयरों को लॉन्ग टर्म नजरिए से नहीं, ट्रेडिंग के नजरिए से देखना चाहिए। मेटल शेयरों के वैल्यूएशन इस समय काफी महंगे दिख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 2 तिमाही से केमिकल कंपनियों के नतीजे अच्छे रहे हैं। आगे केमिकल शेयरों में तेजी की उम्मीद है। हेल्थकेयर सेगमेंट के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। CDMO सेगमेंट के लिए भी तेजी के ट्रिगर अच्छे हैं। दुनिया के सभी देश डिफेंस का बजट बढ़ा रही है। ऐसे में बेहतर एग्जिक्यूशन वाली डिफेंस कंपनियां भी पसंद हैं।

Stock of The Day : फ्रांसीसी कंपनी हचिंसन के साथ करार की खबर के बाद 20% तक भागा यह ऑटो स्टॉक, क्या है आपके पास?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।