Stock of The Day : गुरुवार, 11 जून को इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान PPAP ऑटोमोटिव के शेयरों में 20 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली। इस कंपनी ने फ्रांस की कंपनी हचिंसन के साथ साझेदारी की घोषणा है। इसके चलते आज इस शेयर में जोरदार तेजी आई है। NSE पर इस शेयर की कीमत आज इंट्राडे में 20 प्रतिशत बढ़कर 246.91 रुपये प्रति शेयर के अपर सर्किट तक पहुंच गई। बाद में शेयर की बढ़त में थोड़ी कमी आई। फिलहाल 2.35 बजे के आसपास यह शेयर 36.13 रुपए यानी 17.56 फीसदी की बढ़त के साथ 242 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। यह शेयर आज 4.9 फीसदी ऊपर खुला और लगातार दो सेशन की गिरावट के बाद इसमें बढ़त देखने को मिल रही है।
ऑटोमोटिव सीलिंग सिस्टम और ऑटोमोटिव्स के अंदर और बाहर के पार्ट्स बनाती है कंपनी
ऑटोमोटिव सीलिंग सिस्टम और ऑटोमोटिव्स के अंदर और बाहर के पार्ट्स बनाने वाली कंपनी PPAP ऑटोमोटिव ने बताया है कि उसने हचिंसन के साथ टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के लिए एक करार किया है। हचिंसन एक ग्लोबल ग्रुप है जो ऑटोमोटिव,एयरोस्पेस और इंडस्ट्रियल इस्तेमाल के लिए मल्टी-मटीरियल सॉल्यूशन में बनाने में माहिर है।
इस समझौते के तहत,PPAP भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए हचिंसन की टेक्नोलॉजी,लाइसेंस-प्राप्त जानकारी और टेक्निकल सपोर्ट का इस्तेमाल करके एडवांस्ड बॉडी सीलिंग सिस्टम बनाएगी।
कंपनी ने कहा है कि फ्रांसीसी कंपनी के साथ इस पार्टनरशिप से उसकी टेक्नोलॉजी से जुड़ी क्षमताएं मजबूत होंगी और ऑटोमोटिव बॉडी-सीलिंग सिस्टम का पोर्टफोलियो बढ़ेगा। इससे उसे भारत में काम करने वाली घरेलू और ग्लोबल ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
प्रोडक्शन का काम देश में PPAP ऑटोमोटिव की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों के ज़रिए किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक इस पार्टनरशिप का मकसद टेक्नोलॉजी-आधारित ग्रोथ को बढ़ावा देना,हर गाड़ी में वैल्यू-एडेड कंटेंट बढ़ाना और पारंपरिक व नई पीढ़ी के मोबिलिटी प्लेटफार्म पर ऑटोमोटिव OEM के साथ कारोबारी संबंधों को मज़बूत करना है।
शेयर की चाल पर नजर डालें तो 1 हफ्ते में यह शेयर 15.51 फीसदी भागा है। वहीं, एक महीने में इसमें 0.50 फीसदी और 3 महीने में 20.02 फीसदी की तेजी आई है। इस साल अब तक यह शेयर 13.75 फीसदी भागा है। 1 साल में इसमें 5.21 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, 3 साल में इसमें 23.44 फीसदी रिटर्न मिला है।