Power Shares : पावर इक्विपमेंट शेयरों में मैक्वायरी की बुलिश रिपोर्ट ने भरा जोश, हिताची करीब 2% भागा

Power Shares :मैक्वायरी ने ग्रिड इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। रीन्यूएबल्स और ग्रिड बढ़ोतरी में जोरदार रफ्तार नजर आ रही है। ट्रांसमिशन डिस्ट्रिब्यूशन में 85 अरब डॉलर का बड़ा मौका है। इस सेक्टर की कंपनियों को ग्लोबल हाई वोल्टेज इक्विपमेंट की कमी का फायदा मिलेगा

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 1:42 PM
Power Shares :मैक्वायरी का कहना है कि भारतीय ग्रिड इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों के लिए एक्सपोर्ट के मौकों में बढ़ोतरी होगी। इससे उनको बेहतर प्राइसिंगस पावर मिलने की उम्मीद है

Power Shares : मैक्वायरी की बुलिश रिपोर्ट से पावर इक्विपमेंट वाले शेयरों में जोश भर गया है। हिताची करीब 2 फीसदी की मजबूती के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही सीमेंस एनर्जी,CG पावर में भी अच्छी खरीदारी आई है। ब्रोकरेज के मुताबिक ट्रांसमिशन डिस्ट्रिब्यूशन में निवेश के बड़े मौके बनेंगे। मैक्वायरी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में सीमेंस एनर्जी और सीजी पावर को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।

मैक्वायरी ने ग्रिड इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। रीन्यूएबल्स और ग्रिड बढ़ोतरी में जोरदार रफ्तार नजर आ रही है। ट्रांसमिशन डिस्ट्रिब्यूशन में 85 अरब डॉलर का बड़ा मौका है। इस सेक्टर की कंपनियों को ग्लोबल HV (हाई वोल्टेज) इक्विपमेंट की कमी का फायदा मिलेगा। भारतीय कंपनियों के लिए एक्सपोर्ट के मौकों में बढ़ोतरी होगी। इससे उनको बेहतर प्राइसिंगस पावर मिलने की उम्मीद है।

सीजी पावर (CG POWER) पर मैक्वायरी


मैक्वायरी का कहना है कि कंपनी को ग्रिड कैपेक्स से कई मोर्चों पर फायदा होगा। कंपनी के लिए पावर,इंडस्ट्रियल,रेलवे,सेमीकंडक्टर में मौके हैं। इसको कई ग्रोथ थीम का एक साथ फायदा मिलेगा। एक्सपोर्ट ऑर्डर बढ़ने से अतिरिक्त फायदा संभव है। मैक्वायरी ने इस स्टॉक को आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 1090 रुपए का टारगेट दिया है।

सीमेंस एनर्जी पर मैक्वायरी की राय

मैक्वायरी ने सीमेंस एनर्जी को भी आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए 4190 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने पावर जेनेरेशन थीम पर बड़ा दांव लगाया है। ट्रांसमिशन बिजनेस से इसकी ग्रोथ बढ़ेगी। एक्सपोर्ट ग्रोथ का अहम ट्रिगर भी इसके पक्ष में काम करेगा।

GE वर्नोवा पर मैक्वायरी की राय

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी को ग्रिड और रीन्यूएबल सुपरसाइकल का फायदा संभव है। HVDC/FACTS कारोबार में कंपनी की मजबूत पकड़ है। इसका कंपनी को फायदा मिलेगा।

Technical View : 23000-23500 की रेंज में ट्रेड करेगा निफ्टी, चुनिंदा आईटी शेयरों में दिख रहे खरीदारी के मौके

हिताची पर मैक्वायरी की राय

मैक्वायरी का कहना है कि हिताची HVDC कारोबार की मजबूत प्लेयर है। कंपनी का मजबूत ग्रिड कैपेक्स में बड़ा एक्सपोजर है। इसको एनर्जी ट्रांजीशन का भी फायदा मिलना मुमकिन है।

पावर शेयरों पर सिटी भी बुलिश

एक दूसरी ब्रोकरेज फर्म सिटी ने भी 'BUY' रेटिंग और ₹46,700 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ हिताची एनर्जी इंडिया पर कवरेज शुरू किया है,जिसका मतलब है कि इसमें 25% की बढ़त की संभावना है। इसके अलावा ब्रोकरेज ने GE वर्नोवा T&D इंडिया पर भी 'BUY' रेटिंग और ₹6,200 के टारगेट प्राइस के साथ और CG पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड पर 'BUY'रेटिंग और ₹1,100 के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है।

सिटी ने सीमेंस एनर्जी इंडिया पर'न्यूट्रल'रेटिंग और 4,000 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया है। अपनी पसंदीदा कंपनियों की लिस्ट में सिटी ने हिताची एनर्जी इंडिया को GE वर्नोवा T&D इंडिया से ऊपर रखा है। उसके बाद CG पावर और सीमेंस एनर्जी इंडिया को जगह दी है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।