Technical View : 23000-23500 की रेंज में ट्रेड करेगा निफ्टी, चुनिंदा आईटी शेयरों में दिख रहे खरीदारी के मौके

Technical View : आईटी शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि यहां पर एक अच्छा पॉजिटिव डायवर्जेंस बना है और रिकवरी भी आई थी। लेकिन रिकवरी के अगले ही दिन एक अप्रत्याशित सेल ऑफ देखने को मिल रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि यह पॉजिटिव डायवर्जेंस अभी भी बरकरार है। ऐसे में निफ्टी आईटी के 27,000 के पार जाने की संभावना दिख रही है

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 12:33 PM
Technical View: श्रीकांत चौहान ने कहा कि जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 23,000 के लेवल्स को नहीं तोड़ता तब तक यह 23,000-23,500 के रेंज में ट्रेड करते हुए नजर आएगा

Technical View : आज सुबह गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार रिकवरी की कोशिश में है। 12 बजे के आसपास निफ्टी अब हरे निशान में आ गया। बैंक निफ्टी में तो हरियाली दिख रही है और यह 100 अंकों से ज्यादा ऊपर दिख रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान ने कहा कि अगर मार्केट के पिछले तीन दिनों के ट्रेंड को देखें तो यहां पर एक बात काफी साफ नजर आ रही है कि मार्केट में निचले स्तरों से थोड़ी खरीदारी आ रही है। बीएफएसआई जैसे सेफ हेवंस में हमें अच्छी एक्टिविटी देखने को मिली। इससे मार्केट को कुछ स्ट्रेंथ मिल रही। इसको देखते हुए लगता है कि जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 23,000 के लेवल्स को नहीं तोड़ता तब तक यह 23,000-23,500 के रेंज में ट्रेड करते हुए नजर आएगा। बैंक निफ्टी ने भी 54500 55000 के लेवल्स को होल्ड किया हुआ है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि यह भी 56000 तक जा सकता है।

सबसे बड़ी बात ये है कि जितने भी प्राइवेट बैंक्स है वहां पर मोमेंटम काफी अच्छा है। हालांकि अगर HDFC बैंक की बात करें तो वहां पर मोमेंटम मिसिंग है। लेकिन Axis Bank, ICICI बैंक में मोमेंटम बहुत ही स्ट्रांग है। पीएसयू बैंकों में State Bank of इंडिया में एक्टिविटी है। ऐसे में लगता है कि इन्हीं बैंकों के सहारे और कुछ बाकी ब्रॉडर मार्केट की एक्टिविटी के सहारे निफ्टी वापस से एक बार 23400-23500 तक आ सकता है।

आईटी शेयरों पर बात करते हुए श्रीकांत चौहान ने कहा कि यहां पर एक अच्छा पॉजिटिव डायवर्जेंस बना है और रिकवरी भी आई थी। लेकिन रिकवरी के अगले ही दिन एक अप्रत्याशित सेल ऑफ देखने को मिल रहा है। लेकिन ऐसा लगता है कि यह पॉजिटिव डायवर्जेंस अभी भी बरकरार है। ऐसे में निफ्टी आईटी के 27,000 के पार जाने की संभावना दिख रही है। उसके बाद अगर कोई गिरावट आती है तो वह काफी धीमी रहेगी। शायद रिकवरी भी बढ़ सकती है। ओवरऑल ऐसा लगता है कि अभी इन लेवल्स पर आईटी स्टॉक्स को शॉर्ट करने से कोई बड़ा गेन नहीं मिलेगा। हालांकि हमें इनकी तरफ से अंडर परफॉर्मेंस देखने मिल सकता है। अगर हम स्टॉक स्पेसिफिक रहे तो कुछ एक आईटी स्टॉक्स में अच्छा परफॉर्मेंस भी देखने मिल सकता है। इसको देखते हुए आईटी में शॉर्टिंग की तो एडवाइस नहीं ही होगी। इसके बजाय इंफोसिस और कोफोर्ज जैसे कुछ शेयरों में तेजी दिख सकती। इन पर हमें बुलिश व्यू रखना चाहिए और करेक्शन में इन स्टॉक्स को ऐड और एक्यूमुलेट करना चाहिए।


 

Market Trend : कमजोर बाजार में बेहतर रिस्क रिवॉर्ड के लिए लेवल बेस्ड ट्रेडिंग पर रहे फोकस, इन दो शेयरों में हो सकती है कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।